Global Statistics

All countries
683,644,472
Confirmed
Updated on March 30, 2023 1:56 pm
All countries
637,660,435
Recovered
Updated on March 30, 2023 1:56 pm
All countries
6,829,253
Deaths
Updated on March 30, 2023 1:56 pm

Global Statistics

All countries
683,644,472
Confirmed
Updated on March 30, 2023 1:56 pm
All countries
637,660,435
Recovered
Updated on March 30, 2023 1:56 pm
All countries
6,829,253
Deaths
Updated on March 30, 2023 1:56 pm
spot_img

आज का रहस्य: क्या वापस आएंगे डायनासोर? इस विशाल जीव के स्पेन में मिले 30 अंडे

- Advertisement -

आज का रहस्य: लाखों साल पहले डायनासोर ने धरती पर राज किया था। बाद में ये विशालकाय जीव मर गए। अब डायनासोर की कहानियां सिर्फ फिल्मों और किताबों में ही देखी या सुनी जाती हैं। डायनासोर को खत्म हुए कई साल हो चुके हैं। लेकिन वैज्ञानिक समय-समय पर इस जीव के बारे में चौंकाने वाले खुलासे करते रहते हैं। इसी बीच धरती पर विशालकाय डायनासोर के अस्तित्व से जुड़ी एक और बड़ी खोज सामने आई है।

अभी हाल ही में अर्जेंटीना में 100 से अधिक डायनासोर के अंडे मिले थे । इसके बाद अब यूरोपीय देश स्पेन में विशालकाय डायनासोर “टाइटैनोसौर” के एक घोंसले से 30 अंडे सुरक्षित स्थिति में मिले हैं। इस खोज के सामने आने के बाद से हर कोई हैरान है। पुरातत्वविदों ने उत्तरी स्पेन में लोआरे खुदाई स्थल से दो टन चट्टान के नीचे से इन अंडों का पता लगाया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये अंडे सितंबर महीने में ही मिले थे। लेकिन अब इसका खुलासा हो गया है। टाइटेनोसौर के 30 अंडों की खोज के बाद पुरातत्वविदों का मानना ​​है कि 70 और अंडे पत्थर के नीचे दबे हो सकते हैं। टाइटेनोसॉर लंबी गर्दन वाले डायनासोर थे। जो करीब 6.6 करोड़ साल पहले खत्म हो गए थे। फिलहाल जानवरों की जांच में पता चला है कि ये घोसले टाइटेनोसौर के थे। इस विशालकाय जीव की एक लंबी गर्दन और एक विशाल पूंछ थी। जानकारों के मुताबिक इसकी पूंछ 66 फीट तक की होगी।

यूनिवर्सिटी ऑफ जारागोजा के जीवाश्म विज्ञानियों की टीम ने नोवा यूनिवर्सिटी लिस्बन के साथ मिलकर इस खुदाई को अंजाम दिया है। नोवा यूनिवर्सिटी से जुड़े मोरेनो अजांजा के मुताबिक चट्टानों से करीब 30 अंडे मिले हैं। मोरेनो अजांजा ने कहा कि वर्ष 2021 में शुरू किए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य एक विशाल घोसले को निकालना था। ये अंडे उस चट्टान के अंदर दबे थे जिसका वजन 2 टन था।

अजांजा ने यह भी बताया कि 5 लोगों की एक टीम ने करीब 50 दिनों तक लगातार 8 घंटे खुदाई की। उसके बाद डायनासोर के घोंसले को निकाला गया है। उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी चट्टान को हटाना बेहद मुश्किल था। ये अंडे जीवाश्म बन गए थे। अजंजा के मुताबिक, वहां से 10 छोटी चट्टानें निकालकर फिलहाल लोरे के गोदाम में रख दी गई हैं। बाद में इसे संग्रहालय में रखा जाएगा। ताकि संग्रहालय में आने वाले लोगों को पता चल सके कि ये अंडे जीवाश्म कैसे बने।

वहीं इससे कुछ दिन पहले अर्जेंटीना में भी डायनासोर के करीब 100 अंडे मिले थे। ये अंडे अर्जेंटीना में डायनासोर के एक घोंसले से मिले थे। साथ ही इन अंडों के मिलने से दुनिया में पहली बार डायनासोर के झुंड में रहने के बारे में पता चला था। सबसे बड़ी बात यह है कि इन अंडों में अभी भी भ्रूण बन हुए थे।

यह भी पढ़ें – आज का रहस्य: पुरातत्वविदों ने की दशक की सबसे बड़ी खोज, 4500 साल पुराना सूर्य मंदिर मिस्र में मिला

यह भी पढ़ें – आज का रहस्य: क्यों और कैसे हो रही है आकाशगंगा की मौत, रहस्य से उठा पर्दा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img
spot_img

Related Articles