Navratri Ke Upay: नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन यानी प्रतिपदा तिथि को शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करते हुए नौ दिनों तक लगातार मां दुर्गा की स्तुति और पूजा की जाती है।
Navratri Ke Upay: शारदीय नवरात्रि का पर्व 26 सितंबर 2022 से शुरू होने जा रहा है। हिंदू धर्म में मां दुर्गा की विशेष पूजा के लिए नवरात्रि का पर्व बेहद खास माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि देवी दुर्गा नवरात्रि के दिन कैलाश पर्वत से धरती पर आती हैं और अपने भक्तों की भक्ति से प्रसन्न होकर उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन यानी प्रतिपदा तिथि को शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करते हुए नौ दिनों तक लगातार मां दुर्गा की स्तुति और पूजा की जाती है. नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए शास्त्रों में कुछ खास उपाय बताए गए हैं। पूजा में इन उपायों को अपनाकर आप मां दुर्गा की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा को प्रसन्न करने के उपाय
नवरात्रि पर्व शुरू होने से पहले अपने घर और पूजा स्थल की खास साफ-सफाई कर लेनी चाहिए। मां दुर्गा उन स्थानों पर विराजमान होती हैं जहां स्वच्छता और भक्ति का वातावरण होता है।
नवरात्रि में मां जगदम्बा की कृपा पाने के लिए प्रतिदिन नियमानुसार पूजा करनी चाहिए। पूजा के बीच में कभी भी विघ्न नहीं आना चाहिए।
नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि पर्व पर जहां मां दुर्गा की मूर्ति और पूजा कलश की स्थापना करनी हो वहां फूलों से सजावट जरूर करनी चाहिए।
नवरात्रि के नौ दिनों तक देवी की पूजा करते समय मन में बुरे विचार नहीं आने चाहिए।
नवरात्रि के दिन देवी की पूजा में मां की आरती करते समय घर में मौजूद सभी सदस्य मौजूद रहें।
नवरात्रि के शुभ अवसर पर देवी की पूजा में दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ अवश्य करना चाहिए।
नवरात्रि के नौ दिनों तक देवी की पूजा-अर्चना के साथ-साथ दान-पुण्य भी करें।
यह भी पढ़ें – नवरात्रि में प्रतिदिन करे महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र का पाठ, मिलेगी भय से मुक्ति, जानिए इसका महत्व