November – December Vivah Muhurat 2022: देवशयनी एकादशी 4 नवंबर शुक्रवार को है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु अपना कार्यभार संभालते हैं और अगले दिन तुलसी विवाह किया जाता है। इस बार तुलसी विवाह भी 5 नवंबर को है। आइए जानते हैं इस बार शादी के शुभ मुहूर्त के बारे में।
November – December Vivah Muhurat 2022: जुलाई के महीने में देवशयनी एकादशी से श्री हरि विष्णु चार महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। उनकी योग निद्रा के साथ सभी शुभ और मांगलिक कार्य चार माह के लिए बंद हो जाते हैं। उसके बाद देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के शयन काल का समापन होता है और इसी दिन से विवाह और अन्य शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए शुभ मुहूर्त देखना जरूरी है। इस बार देवशयनी एकादशी 4 नवंबर शुक्रवार को है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु अपना कार्यभार संभालते हैं और अगले दिन तुलसी विवाह किया जाता है। इस बार तुलसी विवाह 5 नवंबर को है। आइए जानते हैं इस बार शादी के शुभ मुहूर्त के बारे में –
नंवबर 2022 में विवाह के मुहूर्त
21 नवंबर 2022
24 नवंबर 2022
25 नवंबर 2022
27 नवंबर 2022
दिसंबर 2022 में विवाह के मुहूर्त
2 दिसंबर 2022
7 दिसंबर 2022
8 दिसंबर 2022
9 दिसंबर 2022
14 दिसंबर 2022
देव उठानी एकादशी पर कोई मुहूर्त नहीं
देव उठानी एकादशी 4 नवंबर को है। लेकिन ज्योतिष के अनुसार इस अवधि में सूर्य की स्थिति विवाह के लिए उपयुक्त नहीं है। ज्योतिषियों के अनुसार इस दौरान वृश्चिक राशि में सूर्य की अनुपस्थिति के कारण भगवान के उठने के बाद भी विवाह के लिए मुहूर्त नहीं है।
देवोत्थान एकादशी पर क्यों करते हैं शुभ कार्य?
कार्तिक मास में पड़ने वाली शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवोत्थान, देवउठनी या प्रबोधिनी एकादशी कहते हैं। यह एकादशी दिवाली के बाद आती है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयन करते हैं और कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन उठते हैं, इसीलिए इसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है। कहते हैं कि देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में 4 माह शयन के बाद जागते हैं। भगवान विष्णु के शयन काल के चार मास में विवाह आदि जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं, इसलिए देवोत्थान एकादशी के दिन श्री हरि के जागने के बाद शुभ और मांगलिक कार्य शुरू होते हैं। इस दिन तुलसी विवाह का भी आयोजन किया जाता है।
यह भी पढ़ें – Diwali Laxmi Puja Muhurat 2022: जानिए दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, आरती और मंत्र
यह भी पढ़ें – Narak Chaturdashi 2022: कब है नरक चतुर्दशी? जानिए पूजा की विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
यह भी पढ़ें – Deepawali 2022 Date: इस बार एक साथ मनाई जाएगी छोटी-बड़ी दिवाली, जानिए दोनों की पूजा का शुभ मुहूर्त
यह भी पढ़ें – Laxmi Ji Ki Aarti: दिवाली पर करे ये आरती, माता करेगी आपकी सभी मनोकामना पूरी