Pausha Putrada Ekadashi Kab Hai 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार पुत्रदा एकादशी साल में दो बार आती है। पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को प्रथम पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाता है। वहीं सावन महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को दूसरा पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाता है। पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत नववर्ष के दूसरे दिन यानी 2 जनवरी 2023 को रखा जाएगा। इस व्रत में जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु की पूजा की जाती है। मान्यता है कि पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत करने से वाजपेय यज्ञ के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है। धर्म शास्त्रों के अनुसार जिन लोगों को संतान नहीं हो रही है। उनके लिए यह व्रत शुभ फलदायी होता है। इस दिन व्रत और पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। तो आइए जानते हैं पौष मास में पुत्रदा एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में…
पौष पुत्रदा एकादशी 2023 शुभ मुहूर्त | Pausha Putrada Ekadashi 2023 Shubh Muhurat
पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का प्रारंभ नववर्ष के पहले दिन यानी 01 जनवरी 2023 रविवार को शाम 07 बजकर 11 मिनट से हो रहा है। तथा अगले दिन 02 जनवरी 2023 सोमवार को रात्रि 08 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदय तिथि के अनुसार पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत 2 जनवरी को रखा जाएगा।
पौष पुत्रदा एकादशी 2023 शुभ योग
पंचांग के अनुसार 02 जनवरी 2023 को पौष पुत्रदा एकादशी पर सिद्ध, साध्य, रवि तीन शुभ योग बन रहे हैं। इन योगों में की गई पूजा कई गुना फल देती है।
पौष पुत्रदा एकादशी व्रत और पूजा विधि
पौष पुत्रदा एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर व्रत का संकल्प लेकर शुद्ध जल से
स्नान करना चाहिए। फिर धूप, दीप, नैवेद्य आदि सोलह सामग्रियों से भगवान विष्णु का पूजन करें और रात्रि के समय दीपदान करना चाहिए।
साथ ही एकादशी की रात भर भगवान विष्णु का भजन-कीर्तन करना चाहिए और श्री हरि विष्णु से अनजाने में हुई भूल या पाप के लिए क्षमा याचना करनी चाहिए।
अगली सुबह स्नान करने के बाद पुन: भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। ब्राह्मण को भोजन कराने के बाद ही भोजन कराना चाहिए।
पौष पुत्रदा एकादशी व्रत का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि कोई व्यक्ति इस व्रत को विधि-विधान से करता है तो उसे शीघ्र ही संतान सुख की प्राप्ति होती है। साथ ही इस व्रत को करने वालों की संतान का स्वास्थ्य हमेशा अच्छा बना रहता है। इसके अलावा लंबे समय से रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है।
यह भी पढ़ें – Love Rashifal 2023: प्यार के मामले में इन 3 राशियों के लिए बहुत लकी है 2023, इन 2 राशियों को रहना होगा सावधान
यह भी पढ़ें – 2023 Rashifal In Hindi: 2023 में तुला राशि वालों के करियर में प्रगति, जानिए अपनी राशि का हाल
यह भी पढ़ें – Purnima Kab Hai 2023 List: 2023 में कब-कब रहेगी पूर्णिमा तिथि, यहां देखें पूरी सूचि
यह भी पढ़ें – Ekadashi Kab Hai 2023: साल 2023 में होगी 26 एकादशियां, यहां देखें पूरी सूची
यह भी पढ़ें – Grahan Kab Hai 2023: साल 2023 में कब लगेगा ग्रहण? जानिए चंद्र और सूर्य ग्रहण की तिथि और समय
यह भी पढ़ें – Vivah Muhurat 2023: साल 2023 में विवाह के लिए इतने शुभ मुहूर्त, यहां जानें पूरी जानकारी