परमानेंट हेयर कलर: बालों का सफेद होना पहले बुढ़ापे की निशानी थी। लेकिन आज के समय में लोगों के बाल कम उम्र में ही सफेद होने लगे हैं। सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए लोग हेयर कलर का सहारा लेते हैं। और इससे बाल तेजी से सफेद होने लगते हैं। साथ ही बाल कमजोर और रूखे हो जाते हैं। अगर आप बालों के रंग के साथ-साथ बालों को घना और मोटा बनाना चाहते हैं तो इन घरेलू उपायों को आजमाएं। कुछ ही समय में बालों का रंग वापस आ जाएगा। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो घरेलू नुस्खे।
परमानेंट हेयर कलर –
आंवले का प्रयोग
बालों को काला करने के लिए आंवले का इस्तेमाल सबसे कारगर होता है। इसे अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। दो चम्मच आंवला पाउडर में दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इन दोनों को आधा लीटर पानी में मिला लें। यह एक प्राकृतिक शैम्पू है जिसका उपयोग आप अपने बालों को धोने के लिए कर सकते हैं। यह सफेद बालों को काला करने में मदद करता है।
नारियल का तेल
नारियल के तेल की रोजाना मालिश करने से बालों को काला करने में मदद मिलती है। रात को सोने से पहले बालों में नारियल तेल की मालिश करें और सुबह बालों को धो लें। इससे बाल प्राकृतिक रूप से काले होने लगते हैं।
प्याज का रस
बालों को घना और मुलायम बनाने के साथ-साथ उन्हें काला करने का यह सबसे आसान और पक्का तरीका है। प्याज को छीलकर काट लें। फिर इन टुकड़ों को मिक्सी में पीस लें। इस ग्रेवी को बालों की जड़ों में लगाएं और सूखने दें। फिर बालों को धो लें। आप चाहें तो प्याज के रस को निकालकर उसे स्प्रे भी कर सकते हैं।
सफेद बालों को झटपट काला कैसे करें
अगर आप बालों को बिना केमिकल के तुरंत काला करना चाहते हैं तो चाय की पत्तियों को पानी में उबाल लें। दस मिनट तक उबालने के बाद इस पानी में मेहंदी मिलाकर बालों में लगाएं। इससे बालों का रंग काला हो जाएगा।
यह भी पढ़ें – डायबिटीज में फायदेमंद हैं ये सब्जियां, क्या आप करते हैं इनका सेवन?
यह भी पढ़ें – घुटनों में बहुत ज्यादा रहता है दर्द तो जानें इसके कारण और बचाव के उपाय