Phulera Dooj 2022: फुलेरा दूज 4 मार्च 2022, शुक्रवार को है। यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं और आपके विवाह या प्रेम में कुछ बाधाएं आ रही हैं, तो आप फुलेरा दूज के दिन कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं। जिससे आपकी प्रेम विवाह की मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
Phulera Dooj 2022: फुलेरा दूज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाई जाती है। फुलेरा दूज से मथुरा में होली की शुरुआत हो जाती है। इस दिन ब्रज में श्रीकृष्ण के साथ फूलों की होली खेली जाती है। फुलेरा दूज के दिन बिना मुहूर्त के कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। फुलेरा दूज के दिन ब्रज में राधा कृष्ण का फूलों से शृंगार किया जाता है और उनकी विशेष पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि फुलेरा दूज के दिन सच्चे मन से राधा-कृष्ण की पूजा करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। फुलेरा दूज 4 मार्च 2022, शुक्रवार को है। यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं और आपके विवाह या प्रेम में कुछ बाधाएं आ रही हैं, तो आप फुलेरा दूज के दिन कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं। जिससे आपकी प्रेम विवाह की मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। आइए जानते हैं क्या है यह उपाय-
फुलेरा दूज पर करें ये उपाय
- फुलेरा दूज के दिन राधाकृष्ण मंदिर में पीले वस्त्र, पीले रंग की मिठाई और पीले फूल चढ़ाने से प्रेम विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी और आपका जल्द ही अपने प्रिय से विवाह होगा।
- अगर आपके मन में किसी खास के लिए बहुत प्यार है लेकिन आप उनसे अपने मन की बात नहीं कह पा रहे हैं और उनका प्यार पाना चाहते हैं तो फुलेरा दूज के दिन श्री कृष्ण मंदिर जाएं और भोजपत्र पर चंदन से अपने प्रेमी का नाम लिखें। उसे राधा-कृष्ण के चरणों में अर्पित करें। इससे आपका प्यार अवश्य मिलेगा।
- यदि किसी कारणवश आपका विवाह टूट जाता है या नहीं हो पाता है तो फुलेरा दूज के दिन राधा कृष्ण की विशेष पूजा करनी चाहिए। यह विशेष पूजा आपकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करेगी।
- यदि आपके दाम्पत्य जीवन में समस्या आ रही है या जीवनसाथी के साथ संबंधों में दरार आ रही है तो एक कागज पर अपनी समस्या लिखकर फुलेरा दूज के दिन राधा और कृष्ण के चरणों में अर्पित करें। जीवनसाथी से आपका मनमुटाव जल्द ही खत्म हो जाएगा।
यह भी पढ़ें – Rang Panchami 2022: 2022 में कब है रंग पंचमी, तिथि, महत्व और पौराणिक कथा सहित बहुत कुछ
यह भी पढ़ें – Holi 2022: वर्ष 2022 में कब है होली ? जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, तिथि और पौराणिक कथा सहित बहुत कुछ
यह भी पढ़ें – महाशिवरात्रि 2022: 2022 में कब है महाशिवरात्रि? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि सहित बहुत कुछ
यह भी पढ़ें – 2022 में दीपावली कब है, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व और पौराणिक कथा सहित बहुत कुछ