Purnima Kab Hai 2023: हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व है। हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष के अंतिम दिन को पूर्णिमा कहा जाता है। हिंदू धर्म में कैलेंडर और हिंदू पंचाग की तिथि चंद्रमा के अनुसार बदलती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार पूर्णिमा के दिन दान और स्नान का बड़ा महत्व होता है। पूर्णिमा के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने के बाद श्री सत्यनारायण की व्रत कथा का पाठ करना शुभ माना जाता है। यूं तो हर साल में 12 पूर्णिमाएं होती हैं, लेकिन जब भी हिंदू कैलेंडर में कोई अतिरिक्त मास आता है तो पूर्णिमा की एक और तिथि बढ़ जाती है। इस प्रकार एक वर्ष में 13 पूर्णिमाएँ होती हैं। आइए जानते हैं साल 2023 में कब पूर्णिमा तिथि पड़ रही है।
पूर्णिमा व्रत का महत्व (Purnima Vrat Ka Mahtav)
पूर्णिमा व्रत का ज्योतिष शास्त्र में बहुत महत्व है। पूर्णिमा के दिन कई तरह के त्योहार भी मनाए जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक कहा गया है। इसके साथ ही लोग पूर्णिमा के दिन व्रत रखते हैं और भगवान की पूजा करते हैं। इसी के साथ जो व्यक्ति विधि-विधान से भगवान की पूजा करता है उसका व्रत सफल होता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। पूर्णिमा के दिन महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह खराब स्वास्थ्य, नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
2023 में पूर्णिमा तिथि की लिस्ट (Purnima Kab Hai 2023 In Hindi)
जनवरी में पूर्णिमा तिथि
06 जनवरी 2023 – पौष पूर्णिमा व्रत, दिन – शुक्रवार
06 जनवरी 2023, दोपहर 02:14 – 07 जनवरी 2023 दोपहर 04:37 बजे
फरवरी में पूर्णिमा तिथि
05 फरवरी 2023 – माघ पूर्णिमा व्रत, दिन – रविवार
04 फरवरी 2023, रात्रि 09:30 बजे – 05 फरवरी 2023, रात्रि 11:58 बजे
मार्च में पूर्णिमा तिथि
07 मार्च 2023 – फाल्गुन पूर्णिमा व्रत,दिन – मंगलवार
06 मार्च 2023, सायं 04:17 बजे – 07 मार्च 2023, सायं 06:10 बजे
अप्रैल में पूर्णिमा तिथि
05 अप्रैल 2023 – चैत्र पूर्णिमा, दिन – बुधवार
05 अप्रैल 2023, प्रातः 09:19 बजे – 06 अप्रैल 2023, प्रातः 10:04 बजे
मई में पूर्णिमा तिथि
05 मई 2023 – बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख पूर्णिमा, दिन – शुक्रवार
04 मई 2023, रात्रि 11:44 बजे – 05 मई 2023, रात्रि 11:04 बजे
जून में पूर्णिमा तिथि
03 जून 2023, देव स्नान पूर्णिमा, दिन – शनिवार
03 जून 2023, प्रातः 11:17 बजे – 04 जून 2023, प्रातः 09:11 बजे
जुलाई में पूर्णिमा तिथि
03 जुलाई 2023, गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा, दिन – सोमवार
02 जुलाई 2023, रात्रि 08:21 बजे – 03 जुलाई 2023, सायं 05:08 बजे
अगस्त में पूर्णिमा तिथि
01 अगस्त 2023, श्रावण पूर्णिमा, दिन – मंगलवार
01 अगस्त 2023, तड़के 03:52 बजे – 02 अगस्त 2023, रात्रि 12:01 बजे
30 अगस्त 2023, श्रावण पूर्णिमा व्रत, दिन – बुधवार
30 अगस्त 2023, प्रातः 10:58 बजे – 31 अगस्त 2023, प्रातः 07:05 बजे
सितंबर में पूर्णिमा तिथि
29 सितंबर 2023 – भाद्रपद पूर्णिमा, दिन – शुक्रवार
28 सितंबर 2023, सायं 06:49 बजे – 29 सितंबर 2023, दोपहर 03:27 बजे
अक्टूबर में पूर्णिमा तिथि
शरद पूर्णिमा, 28 अक्टूबर 2023, दिन – शनिवार
28 अक्टूबर 2023, 2023 प्रातः 04:17 बजे – 29 अक्टूबर 2023, रात्रि 01:54 बजे
नवंबर में पूर्णिमा तिथि
27 नवंबर 2023 – कार्तिक पूर्णिमा, दिन – सोमवार
26 नवंबर 2023, दोपहर 03:53 बजे – 27 नवंबर 2023, दोपहर 02:46 बजे
दिसंबर में पूर्णिमा तिथि
26 दिसंबर 2023 – मार्गशीर्ष पूर्णिमा, दिन – मंगलवार
26 दिसंबर 2023, प्रातः 05:47 बजे – 27 दिसंबर 2023 प्रातः 06:03 बजे
यह भी पढ़ें – Ekadashi Kab Hai 2023: साल 2023 में होगी 26 एकादशियां, यहां देखें पूरी सूची