- Advertisement -
इन दिनों रांची में अपने परिवार के साथ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)समय बिता रहे हैं। कोरोना वायरस के कारण आईपीएल स्थगित होने के बाद से महेंद्र सिंह धोनी रांची स्थिति अपने फार्महाउस में हैं। मौजूदा समय में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान अपने परिवार व पालतू जानवरों के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं।
एमएस धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक नया वीडियो शेयर किया है। धोनी इस वीडियो में सफेद रंग के घोड़े के साथ दौड़ लगा रहे हैं। धोनी घोड़े के साथ दौड़ते दिख रहे हैं। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। साक्षी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, स्ट्रॉन्गर फास्टर।
View this post on Instagram