Rahu Gochar 2023: नए साल की शुरुआत हो चुकी है, जो कि ज्योतिष की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। साल 2023 में कई प्रमुख ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं, जिनमें से राहु भी एक है। साल 2023 में राहु करीब 18 महीने बाद राशि परिवर्तन करेंगे। जिसका असर सभी लोगों के जीवन पर पड़ेगा। वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार राहु-केतु इस वर्ष 30 अक्टूबर को राशि परिवर्तन करेंगे। आपको बता दें कि राहु को हमेशा से ही वक्री ग्रह माना गया है। राहु 30 अक्टूबर को मेष राशि से मीन राशि में प्रवेश कर रहा है। ज्योतिष शास्त्र में राहु को अशुभ और पापी ग्रह माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि जातक की कुंडली में राहु का प्रभाव अशुभ हो तो जातक को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता रहता है। राहु के भारी होने पर जातक के बनाए हुए काम बिगड़ने लगते हैं और कई तरह के रोग और संकटों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं राहु के राशि परिवर्तन (Rahu Gochar) से किन लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
मेष
30 अक्टूबर 2023 को जब राहु मेष राशि से मीन राशि में परिवर्तन करेगा तो मेष राशि के जातक पर अच्छा देखने को नहीं मिलेगा। परेशानियों में इजाफा होगा। पैसों की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव के कारण किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा। बेवजह के वाद-विवाद बढ़ने लगेंगे।
वृषभ
राहु का राशि परिवर्तन इस वर्ष इस राशि के जातकों के लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आर्थिक परेशानियां बढ़ेंगी। कई तरह की समस्याओं से एक साथ निपटना होगा क्योंकि कई समस्याएं एक साथ आएंगी। मान सम्मान में कमी आएगी। राहु आपकी बुद्धि और विवेक को भटका सकता है। जिससे आपको सावधान रहना होगा। धन हानि होने की संभावना है।
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए साल के आखिरी महीनों में राहु का राशि परिवर्तन किसी भी तरह से शुभ नहीं रहेगा। वाद-विवाद बढ़ सकता है। रोगों में वृद्धि हो सकती है। आपको नौकरी पसंद नहीं आएगी क्योंकि वहां का वातावरण आपके लिए विपरीत रहेगा। व्यापार में आपको अधिक लाभ नहीं मिलेगा और आपको आवश्यकता से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
यह भी पढ़े – Gajalakshmi Yoga 2023: नए साल में बनने जा रहा है गजलक्ष्मी योग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत
यह भी पढ़े – Sawan Kab Hai 2023: साल 2023 में 59 दिनों का रहेगा सावन का महीना, 8 सावन सोमवार के होंगे व्रत