गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर किसानों का समर्थन किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा की हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है। चोट किसी को भी लगे, नुकसान हमारे देश का ही होगा। और देश के हित में इन कृषि कानूनों को केंद्र सरकार को वापस लिया जाना चाहिए। कृषि विरोधी कानून देशहित के लिए वापस लो।
यह भी पढ़े- किसान आंदोलन: कंगना रणौत ट्वीट शर्म कर लो आज #RepublicDay
शुरुवात से ही राहुल गांधी केंद्र की भाजपा सरकार पर कृषि कानूनों को लेकर हमलावर रहे हैं। आपको बता दे की किसान तीन कृषि कानूनों के विरोध में करीब दो महीने से प्रदर्शन कर रहे है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली की सीमाओं पर किसानो ने विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली। पर शांतिपूर्ण तरीके से निकलने वाली रैली ने हिंसक रूप ले लिया।
हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है। चोट किसी को भी लगे, नुक़सान हमारे देश का ही होगा।
देशहित के लिए कृषि-विरोधी क़ानून वापस लो!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 26, 2021