दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों का समर्थन किया है। इन दोनों ने ट्वीट कर किसानो का समर्थन किया है।
राहुल गांधी ने ट्ववीट करते हुए कहा की एक साइड चुनने का समय है। मेरा फ़ैसला साफ़ है। मैं लोकतंत्र, किसानों व उनके शांतिपूर्ण आंदोलन के साथ हूँ।
एक साइड चुनने का समय है।
मेरा फ़ैसला साफ़ है। मैं लोकतंत्र के साथ हूँ, मैं किसानों और उनके शांतिपूर्ण आंदोलन के साथ हूँ।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 28, 2021
प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट करते हुए कहा की कल आधी रात में लाठी से किसान आंदोलन को ख़त्म करने का प्रयास किया जा रहा है। किसानो को गाजीपुर, सिंघू बॉर्डर पर धमकाया जा रहा है। किसान देश का हित है । जो तोड़ना चाहते है- देशद्रोही हैं।
कल आधी रात में लाठी से किसान आंदोलन को ख़त्म करने की कोशिश की। आज गाजीपुर, सिंघू बॉर्डर पर किसानों को धमकाया जा रहा है। यह लोकतंत्र के हर नियम के विपरीत है। कांग्रेस किसानों के साथ इस संघर्ष में खड़ी रहेगी। किसान देश का हित हैं। जो उन्हें तोड़ना चाहते हैं- वे देशद्रोही हैं।..1/2
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 28, 2021
यह भी पढ़ें- राकेश टिकैत के समर्थन में उतरे ग्रामीणों ने लगाया चक्का-जाम