Rama Navami 2022 Upay: हिंदू धर्म में मान्यता है कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान विष्णु ने भगवान श्रीराम के रूप में धरती पर अपना सातवां अवतार लिया था। तभी से यह तिथि भगवान राम की जयंती के रूप में मनाई जाती है। धरती पर सच्चे सनातन धर्म की रक्षा के लिए जन्म लेने वाले भगवान श्री राम की जयंती से जुड़ा यह पावन पर्व इस साल 10 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस बार नवमी तिथि 09 अप्रैल की देर रात 01:23 बजे से शुरू हो रही है। रामनवमी (Rama Navami) के अवसर पर देशभर के राम मंदिरों में भगवान श्री राम (Lord Shri Ram) की पूजा की जाएगी और राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके अलावा माना जाता है कि रामनवमी (Rama Navami) के मौके पर आप कुछ आसान उपायों से अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। तो आइए आज जानते हैं रामनवमी के इन उपायों के बारे में।
राम नवमी शुभ मुहूर्त 2022
इस साल नवमी तिथि 10 अप्रैल की रात 1:23 बजे से शुरू हो रही है। जो 11 अप्रैल को सुबह 3.15 बजे तक है। इसका शुभ मुहूर्त सुबह 11.06 बजे से शुरू हो रहा है। जो दोपहर 01.39 बजे तक है। इस मुहूर्त में रामलला (Ramlala) का जन्म होगा और मंदिरों में राम जन्मोत्सव (Ram Janmotsav) मनाया जाएगा।
ज्योतिष उपाय
राम नवमी के दिन शुभ मुहूर्त में भगवान श्री राम की पूजा करें। पूजा के दौरान”श्री राम चंद्र कृपालु भजमन….” आरती जरूर पढ़ें। ऐसा करने से जातक के कष्ट दूर होते हैं।
कहा जाता है कि रामनवमी के दिन भगवान श्री राम और उनके परम भक्त हनुमान जी जी की गुणगान करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे जातक पर श्री राम और हनुमान जी की कृपा बनी रहती है और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
इसके अतिरिक्त अगर आप परेशानी में हैं व इससे बचना चाहते हैं तो राम नवमी के दिन राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा माना जाता है कि इससे भगवान श्री राम आपकी रक्षा करेंगे और आपका कल्याण होगा।
धार्मिक मान्यता है कि राम के नाम में बहुत शक्ति होती है। राम नवमी के दिन भगवान श्री राम की पूजा करते हुए राम नाम का जाप करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।
ऐसा माना जाता है कि रामनवमी के दिन रामायण या रामचरितमानस का पाठ करना या कराना बहुत शुभ होता है। इससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और भक्तों के सभी दुख दूर हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें – Hanuman Jayanti Upay: हनुमान जयंती के दिन करें ये काम, होगा धन लाभ
यह भी पढ़ें – Ram Navami 2022: रामनवमी पर रामचरितमानस की इन चौपाईयों से पूरी होगी आपकी सभी मनोकामना