कांग्रेस पार्टी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार पर निशाना साधा। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने 26 जनवरी को हुई हिंसा के लिए गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार ठहराया है।
उन्होंने आगे कहा की गृह मंत्री अमित शाह को अपने पद पर बने रहने का अधिकार नहीं, उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए।
आगे कहा की गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में उपद्रव को रोकने में असफल रहे। उन उपद्रवियों पर मुकदमा दर्ज करने की बजाय दिल्ली पुलिस संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं पर मुकदमा दर्ज कर रही है।
आगे कहा गया की 73 साल में यह पहली बार है जब सरकार राष्ट्रीय धरोहर की सुरक्षा करने में असफल रही है।
कानून व्यवस्था और खुफिया तंत्र की नाकामी के लिए गृहमंत्री अमित शाह बर्खास्त हों!
उपद्रवियों की अगुवाई कर रहे अवांछित तत्वों पर मुकदमे दर्ज न कर किसान मोर्चा नेताओं पर मुकदमे दर्ज करने ने मोदी सरकार-उपद्रवियों की मिलीभगत व साजिश को बेनकाब किया।
हमारा बयान-: pic.twitter.com/IJXU3MKK3D
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) January 27, 2021
यह भी पढ़े- केंद्रीय गृह मंत्रालय के नए दिशा-निर्देश जारी, ज्यादा क्षमता के साथ खुलेंगे स्विमिंग पूल