Global Statistics

All countries
683,644,472
Confirmed
Updated on March 30, 2023 11:55 am
All countries
637,660,435
Recovered
Updated on March 30, 2023 11:55 am
All countries
6,829,253
Deaths
Updated on March 30, 2023 11:55 am

Global Statistics

All countries
683,644,472
Confirmed
Updated on March 30, 2023 11:55 am
All countries
637,660,435
Recovered
Updated on March 30, 2023 11:55 am
All countries
6,829,253
Deaths
Updated on March 30, 2023 11:55 am
spot_img

Rashifal 2023: नए साल में इन 4 राशियों को मिलेगा खूब पैसा, इस एक राशि के लोग रहें सावधान

- Advertisement -

Rashifal 2023: इस साल कर्क, तुला, धनु और कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे पर अपार सफलता मिलेगी। इसलिए कन्या राशि के जातकों को काफी संभलकर रहना होगा। कन्या राशि के वाहन या संपत्ति में निवेश करने से बचें।

Rashifal 2023: नया साल 2023 शुरू होने में अब कुछ ही समय बचा है। ज्योतिषियों के अनुसार नया साल आर्थिक मोर्चे पर उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस वर्ष कर्क, तुला, धनु और कुम्भ राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे पर अपार सफलता मिलेगी, वहीं कन्या राशि के जातकों को बहुत संभलकर रहना होगा। कन्या राशि के वाहन या संपत्ति में निवेश करने से बचें। आइए जानते हैं कि पैसों के मामले में नया साल आपके लिए कैसा रहने वाला है।

मेष

जीवन में कई बदलावों का सामना करना पड़ेगा। करियर में बदलाव से बड़ी सफलता मिलेगी। परिवर्तन के बाद आपको काफी धन की प्राप्ति होगी। आने वाले साल की शुरुआत में प्रॉपर्टी से मुनाफ़ा हो सकता है। सूर्य देव की पूजा विशेष लाभकारी रहेगी।

वृष

शुरुआत में काम को लेकर कुछ दिक्कतें आपको परेशान कर सकती हैं। लेकिन आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा। साल के मध्य के बाद प्रॉपर्टी में मुनाफ़ा होगा। इस साल आप डूबे हुए और रुके हुए धन को वापस लेने में सफल हो सकते हैं। शनिदेव की पूजा से लाभ होगा।

मिथुन

आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। पुरानी समस्याओं के निपटारे में काफी धन खर्च होगा। लेकिन आपका आर्थिक प्रबंधन काफी अच्छा रहेगा। यह साल एक नए व्यवसाय की शुरुआत है। साल भर भगवान शिव की पूजा करें।

कर्क

यह ऐसा वर्ष होगा जिसमें सभी समस्याओं का समाधान होगा। धन संपत्ति के मामले बहुत अच्छे रहेंगे। साल की शुरुआत से ही आपको धन की प्राप्ति होने लगेगी। इस वर्ष आप कोई नया वाहन ख़रीद सकते हैं। शनिदेव की नियमित पूजा करें।

सिंह

करियर और पैसों के मामले में यह साल मध्यम रहेगा। हालांकि पैसों से जुड़े काम भी पूरे होंगे। नई संपत्ति के लाभ की संभावना है। शेयर बाजार, जुआ, सट्टे से दूर रहें। नियमित रूप से सूर्य देव की पूजा करें।

कन्या

कुल मिलाकर वर्ष मध्यम कहा जाएगा। आर्थिक और प्रॉपर्टी के मामले सरल रहेंगे। दिया हुआ पैसा फंस सकता है, सावधान रहें। अभी वाहन व संपत्ति की खरीदारी न करें। बृहस्पति देव की पूजा करना लाभकारी रहेगा।

तुला

आर्थिक पक्ष बहुत अच्छा रहने से सारी परेशानियां दूर होंगी रोजगार के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। रुका हुआ या डूबा हुआ धन मिलने की संभावना है। कर्ज के लेन-देन में कुछ सावधानी बरतनी होगी। भगवान शिव को जल चढ़ाने से लाभ होगा।

वृश्चिक

इस वर्ष आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। फंसा हुआ और डूबा हुआ धन बाहर निकालने का प्रयास करें। उधार देने और पैसा बांटने से बचें। शनिवार के दिन कुछ न कुछ दान करना लाभकारी रहेगा।

धनु

नए व्यापार व प्रॉपर्टी का सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति में निरंतर सुधार होगा। वाहन व भवन का लाभ हो सकता है। इस वर्ष धन के निवेश में सावधानी बरतें। सूर्य देव को जल अर्पित करें।

मकर

करियर में बदलाव और बड़ी सफलताएं मिलेंगी। आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। इस वर्ष संपत्ति के क्रय-विक्रय के योग हैं। इस वर्ष खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें। सुंदरकांड का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

कुम्भ

कुल मिलाकर साल उत्तम कहा जाएगा। आर्थिक और व्यापार के मामले में भरपूर सफलता मिलेगी। बेवजह कर्ज लेने से बचें। स्वास्थ्य के मामले में खर्च बढ़ सकता है। भगवान शिव की नियमित पूजा करें।

मीन

आर्थिक स्थिति व नौकरी में स्थिरता रहेगी. काफी हद तक कर्ज के बोझ से मुक्ति मिलेगी। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। अनावश्यक फिजूलखर्ची से बचें। शनि मंत्र का नियमित जाप करना लाभकारी रहेगा।

यह भी पढ़ें –  Love Rashifal 2023: प्यार के मामले में इन 3 राशियों के लिए बहुत लकी है 2023, इन 2 राशियों को रहना होगा सावधान

यह भी पढ़ें –  2023 Rashifal In Hindi: 2023 में तुला राशि वालों के करियर में प्रगति, जानिए अपनी राशि का हाल

यह भी पढ़ें –  Purnima Kab Hai 2023 List: 2023 में कब-कब रहेगी पूर्णिमा तिथि, यहां देखें पूरी सूचि

यह भी पढ़ें –  Ekadashi Kab Hai 2023: साल 2023 में होगी 26 एकादशियां, यहां देखें पूरी सूची

यह भी पढ़ें –  Grahan Kab Hai 2023: साल 2023 में कब लगेगा ग्रहण? जानिए चंद्र और सूर्य ग्रहण की तिथि और समय

यह भी पढ़ें –  Vivah Muhurat 2023: साल 2023 में विवाह के लिए इतने शुभ मुहूर्त, यहां जानें पूरी जानकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img
spot_img

Related Articles