रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 का खिताब अपने नाम करने के बाद लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती है। और उनकी तश्वीरो को यूजर द्वारा काफी पसंद भी किया गया।
लेकिन हाल ही में एक रुबीना ने एक फोटोशूट कराया है। जिसकी वजह से यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। फोटोशूट की तस्वीरें रुबीना ने शेयर की है। इसमें वह अलग ही अंदाज में दिखाई दे रही है। रुबीना का एकदम गॉर्जियस अंदाज लेमन ग्रीन रंग की ऑफशोल्डर ड्रेस में देखने को मिल रहा है। साथ ही सिर पर बड़ा सा गुलदस्ता सजाया हुआ है। और उनके सिर का यह गुलदस्ता उनके लिए मुसीबत बन गया है।
View this post on Instagram
पिछली रात को रुबीना ने तश्वीरे शेयर की है। जिन्हे 3 लाख से ज्यादा लोगों ने कुछ ही घंटो में लाइक किया। उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे तो कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को उनका अंदाज पसंद नहीं आया। कुछ लोगो ने पत्ता गोभी और कुछ ने तो कचरा तक कह दिया।
आपको बता दे की इंस्टाग्राम अकाउंट से रुबीना ने दो तस्वीरें शेयर की। जिनमे रुबीना पूल में मस्ती करती नजर आ रही थीं। फैंस ने इन तस्वीरों को काफी पसंद किया था।