धनु राशिफल 20222 (Sagittarius Horoscope 2022)
आपकी जीवनशैली एक योद्धा की तरह है। आप फुर्तीले और लम्बे कद के स्वामी हैं। आपकी आंखें चमकदार होती हैं। और आप आमतौर पर खुश रहते हैं। साथ ही आप एक स्पष्ट वक्ता, सत्य के आग्रही, मिलनसार, निडर, वफादार और जिज्ञासु हैं। सत्य और ज्ञान की खोज आपका स्वभाव है। नेतृत्व कौशल रखते है। मस्ती के शौकीन होते हैं। और जहां भी जाते हैं लोगों के आकर्षण का केंद्र वंहा बन जाते हैं। अपने कौशल और स्वभाव के साथ आपको दूसरों पर अधिकार जताना काफी अच्छा लगता हैं।
करियर
इस साल आपको कार्यक्षेत्र में काफी सफलता मिलेगी। आपके सहकर्मी और आपके वरिष्ठ आपको पूरा सहयोग देते नजर आएंगे। इस समय आपको अपने करीबी लोगों से करियर में प्रगति और निरंतर आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलेगा। इससे आपकी तरक्की होगी और धन की प्राप्ति होगी। अप्रैल माह के बाद स्थिति में परिवर्तन शुरू हो सकता है। ऐसे में इस दौरान आप नया काम शुरू कर सकते हैं। खासकर अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं। तो सितंबर के बाद का महीना आपके लिए सकारात्मक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा नवंबर के महीने में आपको कार्यक्षेत्र से जुड़ी विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।
पारिवारिक जीवन
धनु राशि वालों के लिए इस साल पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। परिवार के सदस्य आपस में प्रेम करेंगे। परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। साथ ही परिवार के जिम्मेदार व्यक्ति होने के नाते आपको सभी लोगों की मदद करनी चाहिए। और हर मोड़ पर उनके साथ खड़े रहना चाहिए। घर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी इस वर्ष संभव होगा। पारिवारिक जीवन के लिए अच्छा वर्ष साबित होने की संभावना है। और आप इस वर्ष प्रेरक अनुभवों से गुजर सकते हैं। जो आपको चीजों को एक नए दृष्टिकोण से देखने में मदद कर सकते हैं।
आर्थिक स्थिति
धनु राशि वालों के आर्थिक जीवन में यह साल कई बदलाव लेकर आने वाला है। साल की शुरुआत परेशानियों से भरी रहेगी। लेकिन अप्रैल से अक्टूबर तक का समय बहुत ही शुभ साबित होगा। इस समय भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आपकी आमदनी में भी लगातार वृद्धि होगी। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। किसी भी जगह निवेश करने से पहले अच्छी तरह रिसर्च कर लें। साथ ही किसी जोखिम भरे व्यवसाय में पैसा लगाने से बचें।
परीक्षा प्रतियोगिता
धनु राशि के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में काफी सफलता मिलेगी। इस वर्ष आपको अपनी मेहनत का विशेष फल मिलेगा क्योंकि वर्ष की शुरुआत में राहु आपकी राशि से छठे भाव में स्थित होगा। और आपको आपकी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता दिलाएगा। यदि आप उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं। तो फिर आपके लिए अप्रैल से जून के बीच और सितंबर का महीना बहुत ही शुभ रहने वाला है।
स्वास्थ्य
सेहत के लिए यह साल जीवन के लिए काफी अच्छा रहने की उम्मीद है। पिछले साल की तुलना में इस साल आपका स्वास्थ्य काफी बेहतर रहेगा। हालांकि शनि देव आपकी बीच-बीच में परीक्षा लेते हुए थोड़ी परेशानी देते रहेंगे। लेकिन इस साल आपको कोई बड़ी बीमारी नहीं होगी। आपको बुखार, फोड़े फुंसी, सर्दी, खांसी जैसी छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं। लेकिन सेहत के मामले में जरा भी लापरवाही न करें क्योंकि राहु आपके पंचम भाव में स्थित होगा। जिससे आपको पेट की परेशानी हो सकती है। नियमित रूप से योग करना या व्यायाम करना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
उपाय
वर्ष की शुरुआत भगवान विष्णु को पीले फूलों की माला पहनाकर करें। और प्रत्येक गुरुवार को गाय को हरा चारा, गुड़, चना आदि खिलाते रहें। घर से दूर किसी पार्क या मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं और हर गुरुवार को उसकी पूजा करें।
(Sagittarius Horoscope 2022) (Sagittarius Horoscope 2022 In Hindi)