Sawan Kab Hai 2023: साल 2023 में सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त को समाप्त होगा। सावन का महीना कुल मिलाकर 59 दिनों का रहेगा। 18 जुलाई से 16 अगस्त तक सावन अधिकमास रहेगा। जिसे मलमास भी कहा जाता है।
Sawan Kab Hai 2023: नया साल 2023 जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इस बार का साल 2023 व्रत-त्योहारों, पंचांग और ज्योतिष गणना के लिहाज से बेहद खास रहेगा। हिंदू पंचांग के मुताबिक इस बार साल 2023 12 महीने की जगह 13 महीने का होगा। वास्तव में यह एक वर्ष में अधिक मास के कारण संभव है। इस साल शिव आराधना के लिए सबसे पवित्र सावन का महीना 30 दिन के बजाय 59 दिनों का होगा। यानी सावन का महीना दो महीने तक चलेगा। इस वजह से सावन के महीने में 8 सावन सोमवार के व्रत आएंगे। इस तरह का संयोग 19 साल बाद फिर बनेगा जब सावन का महीना 59 दिनों का होगा। अधिकमास के चलते साल 2023 में आने वाले कई प्रमुख व्रत और त्योहार 15 से 20 दिन आगे बढ़ जाएंगे। वहीं अगर ज्योतिष की दृष्टि से देखा जाए तो साल 2023 में शनि, गुरु और राहु-केतु जैसे प्रमुख ग्रहों का गोचर होगा। इसके अलावा साल 2023 में विवाह के लिए कुल 67 शुभ मुहूर्त रहेंगे। एक साल में दो सूर्य और चंद्र ग्रहण भी पड़ेंगे।
अधिकमास मास की गणना
साल 2023 में सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त को समाप्त होगा। सावन का महीना कुल मिलाकर 59 दिनों का रहेगा। 18 जुलाई से 16 अगस्त तक सावन अधिकमास रहेगा। जिसे मलमास भी कहा जाता है। दरअसल वैदिक कैलेंडर की गणना सौर मास और चंद्र मास के आधार पर की जाती है। चंद्र मास 354 दिनों का होता है जबकि सौर मास 365 दिनों का होता है। इस प्रकार इन दोनों में 11 दिनों का अन्तर होता है और तीसरे वर्ष में 33 दिनों का अतिरिक्त मास बनता है। 33 दिनों के इस समायोजन को अधिकमास कहा जाता है। अधिकमास को मलमास और पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। वैदिक कलैण्डर की गणना के अनुसार जिस मास में ये अतिरिक्त 33 दिन समाहित हो जाते हैं, उनकी संख्या लगभग दुगुनी हो जाती है। साल 2023 में अधिकमास के दिनों को सावन के महीने में समायोजन होगा, इस वजह से सावन का महीना 2 महीने का होगा. इस तरह का संयोग 19 साल बाद बन रहा है।
2023 के सावन माह में कुल 8 सावन सोमवार
सावन का पहला सोमवार- 10 जुलाई 2023
सावन का दूसरा सोमवार- 17 जुलाई 2023
सावन का तीसरा सोमवार- 24 जुलाई 2023
सावन का चौथा सोमवार- 31 जुलाई 2023
सावन का पांचवां सोमवार- 07 अगस्त 2023
सावन का छठा सोमवार- 14 अगस्त 2023
सावन का सातवां सोमवार- 21 अगस्त 2023
सावन का आठवां सोमवार- 28 अगस्त 2023
ग्रहण 2023 | Grahan 2023
सूर्य ग्रहण- 20 अप्रैल और 14 अक्टूबर 2023 को
चंद्र ग्रहण- 05 मई और 28 अक्टूबर 2023 को
शुभ योग 2023
गुरु पुष्य योग – 30 मार्च, 27 अप्रैल और 25 मई
रवि पुष्य योग- 08 जनवरी, 10 सितंबर और 5 नवंबर
विवाह मुहूर्त 2023 | Vivah Shubh Muhurat 2023
हिंदी पंचांग के अनुसार वर्ष 2023 में विवाह के कुल 59 मुहूर्त हैं। इनमें जनवरी में 9, फरवरी में 13, मई में 14, जून में 11, नवंबर में 5 और 7 विवाह मुहूर्त दिसंबर में हैं।
जनवरी 2023 – 15, 16, 18, 19, 25, 26, 27, 30, 31
फरवरी 2023 – 6, 7, 8, 9 10, 12, 13, 14, 15, 17, 22 23, 28
मई 2023 – 4, 6, 8, 9, 10, 11, 15, 16, 20, 21, 22, 27, 29, 30
जून 2023 – 1, 3, 5, 6, 7, 11, 12, 23, 24, 26, 27
नवंबर 2023 – 23, 24, 27, 28, 29
दिसंबर 2023 – 5, 6, 7 8, 9, 11, 15
यह भी पढ़ें – Love Rashifal 2023: प्यार के मामले में इन 3 राशियों के लिए बहुत लकी है 2023, इन 2 राशियों को रहना होगा सावधान
यह भी पढ़ें – 2023 Rashifal In Hindi: 2023 में तुला राशि वालों के करियर में प्रगति, जानिए अपनी राशि का हाल
यह भी पढ़ें – Purnima Kab Hai 2023 List: 2023 में कब-कब रहेगी पूर्णिमा तिथि, यहां देखें पूरी सूचि
यह भी पढ़ें – Ekadashi Kab Hai 2023: साल 2023 में होगी 26 एकादशियां, यहां देखें पूरी सूची
यह भी पढ़ें – Grahan Kab Hai 2023: साल 2023 में कब लगेगा ग्रहण? जानिए चंद्र और सूर्य ग्रहण की तिथि और समय
यह भी पढ़ें – Vivah Muhurat 2023: साल 2023 में विवाह के लिए इतने शुभ मुहूर्त, यहां जानें पूरी जानकारी