कबीर सिंह फिल्म में कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म ने पर्दे पर तहलका मचा दिया। फिल्म को रिलीज हुए तीन साल हो चुके हैं।
इस मौके पर शाहिद कपूर ने कियारा आडवाणी के साथ एक वीडियो शेयर किया है जो इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है। जिस पर फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले कियारा आडवाणी की एंट्री होती है और फिर शाहिद कपूर की। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी साथ में एक खूबसूरत बैकग्राउंड वाली रोशन सी लोकेशन पर एक दूसरे का हाथ थामकर वॉक करते हैं।
वीडियो को शेयर करते हुए शाहिद कपूर ने लिखा, ‘कबीर और प्रीति को 3 साल हो गए हैं। वीडियो रिलीज होने के कुछ ही मिनटों के अंदर लाखों लाइक्स मिल गए साथ ही फैंस कई तरह के कयास भी लगा रहे हैं।
कई यूजर्स ने कमेंट कर शाहिद कपूर से पूछा है, ‘क्या उनका यह वीडियो शेयर करना फिल्म के सीक्वल के बारे में इशारा है? एक यूजर ने कमेंट किया है कि, ‘इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल जरूर आना चाहिए।
बता दें कि कबीर सिंह साउथ की फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक थी। मूल फिल्म में विजय देवरकोंडा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। लोग आज भी इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं।
हालांकि शाहिद कपूर ने किसी भी कमेंट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन फिल्म का पार्ट 2 आने वाला है। इस सवाल का जवाब जानने के लिए इंतजार करना होगा. इसी के साथ कुछ यूजर्स ने अनुमान लगाया है कि शायद यही लोकेशन ‘कॉफी विद करण’ का सेट है।
आपको बता दें कि दिग्गज निर्माता करण जौहर के होस्ट शो कॉफी विद करण का नया सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। जिसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है।