Shani Sade Sati 2023: वैदिक ज्योतिष के अनुसार सभी ग्रहों में शनि के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है। इस कारण जातक पर इनका शुभ-अशुभ प्रभाव लंबे समय तक बना रहता है। शनि को एक राशि से दूसरी राशि में जाने में लगभग ढाई वर्ष का समय लगता है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या बहुत मारक होती है, इसलिए लोगों को हमेशा साढ़ेसाती का भय बना रहता है। जब भी शनि का राशि परिवर्तन होता है तो किसी राशि पर शनि की साढ़ेसाती और किसी पर ढैय्या शुरू होती है। इसके अलावा कुछ राशियों को इससे छुटकारा मिलता है। आपको बता दें कि शनि इस समय मकर राशि में हैं और अगले साल यानी 2023 में शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।
वर्ष 2023 में शनि देव कुंभ राशि में होंगे
शनि देव इस समय 12 जुलाई 2022 से मकर राशि में वक्री यानी उल्टी चाल से चल रहे हैं। आपको बता दें कि कुछ ग्रह राशि परिवर्तन के साथ-साथ वक्री और मार्गी होते रहते हैं। ऐसे में दिवाली से पहले 23 अक्टूबर को शनि मकर राशि में गोचर करेंगे। शनि 17 जनवरी 2023 तक मकर राशि में रहेंगे। उसके बाद यह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। साल 2023 में शनि के अपनी ही स्वराशि यानी कुंभ में प्रवेश करने से कुछ राशियों से साढ़ेसाती और ढैय्या खत्म हो जाएगी,वहीं कुछ राशियों पर शनि का प्रभाव बढ़ जाएगा।
साल 2023 में इन राशियों से साढ़े साती और ढैया खत्म होगी
17 जनवरी 2023 को जब शनि का राशि परिवर्तन होगा तो तुला और मिथुन राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव समाप्त हो जाएगा। इसके अलावा धनु राशि के जातकों को पिछले साढ़े सात साल से चल रही साढ़े साती (Shani Sade Sati) से मुक्ति मिलेगी। जब 3 राशियों पर शनि का प्रभाव समाप्त हो जाएगा, तो लोगों के लिए अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। रुका हुआ काम दोबारा शुरू होगा। धन में वृद्धि होगी और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी के अच्छे ऑफर आ सकते हैं। व्यापार में अच्छा लाभ होगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वर्ष 2023 में इन राशियों के जातकों पर रहेगी साढ़े साती
अगले साल जब शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तो इस वजह से मीन राशि पर साढ़े साती (Shani Sade Sati) का पहला चरण शुरू होगा। इस तरह साल 2023 में शनि की साढ़े कुंभ, मकर और मीन राशि पर शुरू होगी। वहीं शनि की ढैया की बात करें तो साल 2023 में कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैया शुरू हो जाएगी। ऐसे में इन राशि वालों के जीवन में तरह-तरह की परेशानियां देखने को मिलेंगी।
यह भी पढ़ें – Karwa Chauth 2022: करवाचौथ पर है भ्रम की स्थिति, जानिए महत्व, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
यह भी पढ़ें – Kartik Maas 2022: कार्तिक माह इस दिन से हो रहा है शुरू, जानिए कब है करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली और छठ पूजा