Sharad Purnima Ke Upay: हिंदू धर्म में हर एक महीने में आने वाली पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। अश्विन के महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को कोजोगर पूर्णिमा और रास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस बार अश्विन पूर्णिमा 09 अक्टूबर को मनाई जाएगी। शास्त्रों के अनुसार कुछ रातों का विशेष महत्व है जैसे नवरात्रि, शिवरात्रि और इनके अलावा शरद पूर्णिमा भी शामिल है। शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि शरद पूर्णिमा की रात, देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और विचरण करते हुए अपने भक्तों पर विशेष कृपा करती हैं। शरद पूर्णिमा की रात खुले आसमान के नीचे खीर रखने की परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि शरद पूर्णिमा की रात जब चंद्रमा से निकलने वाली दूधिया किरणें खीर पर पड़ती हैं तो वह अमृत के समान हो जाती है। इसी दिन से पुण्य दायक कार्तिक मास का यम नियम, व्रत, स्नान और दीपदान प्रारंभ होता है। शरद पूर्णिमा से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक प्रतिदिन शाम को खुले आसमान के नीचे तुलसी और दीपदान करने से दुख और दरिद्रता समाप्त होती है। इसके अलावा शरद पूर्णिमा पर कुछ विशेष उपाय (Sharad Purnima Ke Upay) किए जाते हैं, जिसके शुभ फल सभी को मिलते हैं।
कर्ज मुक्ति के उपाय
शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि शरद पूर्णिमा के दिन जो लोग देवी लक्ष्मी की विशेष पूजा करते हैं उन्हें अपने जीवन में सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। शरद पूर्णिमा को कर्ज मुक्ति पूर्णिमा भी कहा जाता है, इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।
मनोकामना पूर्ति के उपाय
शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। ऐसे में इस दिन सूर्यास्त के बाद देवी लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इस दिन लाल फूल, श्रृंगार सामग्री और कमलगटे की माला से देवी लक्ष्मी से संबंधित मंत्रों का जाप करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
धन प्राप्ति के उपाय
शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करने का विधान है। इस दिन शरद पूर्णिमा की रात को धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद घर के मुख्य द्वार पर चौमुखी दीपक जलाएं। शरद पूर्णिमा के दिन यह उपाय करने से व्यक्ति को धन और सुख की प्राप्ति होती है।
तिजोरी हमेशा इस उपाय से रहेगी भरी
शरद पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा में सुपारी अवश्य शामिल करें। मान्यता है कि मां लक्ष्मी को सुपारी बहुत प्रिय होती है। पूजा के बाद सुपारी को लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय से आपकी तिजोरी हमेशा धन-धान्य से भरी रहेगी।
यह भी पढ़ें – Durga Visarjan 2022: कब होगा दुर्गा विसर्जन? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि
यह भी पढ़ें – Papankusha Ekadashi 2022: कब है पापांकुशा एकादशी? जानिए इस दिन पूजा की तिथि, मुहूर्त और महत्व