Shardiya Navratri Kab Hai 2022: इस साल 26 सितंबर 2022 से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। हिंदू धर्म में नवरात्रि का त्योहार बेहद खास माना जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। माता रानी के भक्त उनकी पूजा के लिए साल भर शारदीय नवरात्रि का इंतजार करते हैं। पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से प्रारंभ होती है। इस साल शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri Kab Hai) 26 सितंबर से शुरू हो रही है, जो 05 अक्टूबर 2022 तक मनाई जाएगी। नवरात्रि के दौरान लोग विधि-विधान से मां जगदम्बा का व्रत और पूजा करते हैं. अपनी आस्था और शक्ति के अनुसार कुछ लोग पूरे नौ दिन व्रत रखते हैं तो कुछ लोग पहले और आखिरी दिन व्रत रखते हैं. साथ ही शारदीय नवरात्रि के पहले दिन घरों में कलश स्थापित किए जाते हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि बहुत शुभ मानी जा रही है, क्योंकि इस बार माता रानी हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। आइए जानते हैं हाथी पर सवार होकर माता रानी के आगमन का क्या अर्थ है।
इस बार का नवरात्रि पर्व है खास
इस साल की शारदीय नवरात्रि बेहद खास है, क्योंकि इस बार सोमवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि रविवार या सोमवार से जब भी नवरात्र शुरू होते हैं तो मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं।
इस बार का नवरात्रि पर्व है खास
इस साल की शारदीय नवरात्रि बेहद खास है, क्योंकि इस बार सोमवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि रविवार या सोमवार से जब भी नवरात्र शुरू होते हैं तो मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं।
हाथी पर सवार होकर करेगी प्रस्थान
इस बार शारदीय नवरात्र 26 सितंबर से शुरू हो रहे हैं और 05 अक्टूबर, बुधवार को समाप्त होंगे। बुधवार और शुक्रवार को माता रानी के प्रस्थान की सवारी हाथी ही होती है।
मान्यताओं के अनुसार बुधवार और शुक्रवार को जब नवरात्रि समाप्त होती है तो माता हाथी पर सवार होकर लौटती है जो अधिक वर्षा का संकेत देती है।
यह भी पढ़ें – Swapna Shastra: सपने में देखा है टूटा हुआ कांच? जानिए इसका क्या है मतलब