उत्तराखंड में कांसरो क्षेत्र के पास आज दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस (Shatabdi Express) के एक डिब्बे में आग लग गई। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण डिब्बे संख्या सी -4 में आग लग गई।
यह भी पढ़ें- भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा टीएमसी में शामिल
दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस (Shatabdi Express) के सी 4 डिब्बे में आज शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। कंस्रो के पास यह हादसा हुआ। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया और अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण कोच सी 5 में आग लग गई।
रेलवे ने कहा की प्रभावित कोच को अलग कर दिया गया है। गार्ड ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। और फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया गया है। कोच में कुल 35 यात्रियों को स्थानांतरित कर अन्य डिब्बों में समायोजित किया गया। ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो गई है।
देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस हर दिन सुबह 06:45 बजे नई दिल्ली से रवाना होती है और दोपहर 12:50 बजे देहरादून पहुंचती है। वापसी पर, देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस हर दिन शाम 04:55 बजे देहरादून से रवाना होती है और 10:50 बजे नई दिल्ली पहुंचती है।
देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली से चलती है और गाजियाबाद, मेरठ सिटी जंक्शन, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार जंक्शन से देहरादून तक जाती है।
यह भी पढ़ें- मणिपुर मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह – मणिपुर में म्यांमारियों की आमद की घटना की अब तक रिपोर्ट नहीं