Shivling Ke Upay: लोग भगवान शिव को अपना आराध्य देवता मानते हैं। भगवान शिव शंकर हिंदू धर्म में सभी देवताओं में सर्वोच्च स्थान रखते हैं, इसलिए उन्हें देवाधिदेव महादेव कहा जाता है। भगवान शिव के कालों के भी काल महाकाल हैं। उनकी कृपा से बड़ी से बड़ी मुसीबत भी टल जाती है। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव बहुत आसानी से प्रसन्न होते हैं।वे केवल भाव के भूखे हैं। यदि कोई भक्त उन्हें श्रद्धा से केवल एक लोटा जल भी अर्पित कर दे तो भी वे प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कहा जाता है कि यदि आप शिव की पूजा में कुछ विशेष उपाय करते हैं तो शिव की कृपा बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं शिव को प्रसन्न करने वाले उपायों के बारे में।
Shivling Ke Upay –
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के विवाह में बाधा आ रही हो तो शिवलिंग पर केसर मिलाकर दूध चढ़ाना चाहिए। साथ ही माता पार्वती की पूजा करें। जल्द ही इससे अच्छे रिश्ते आने लगेंगे।
मछली को नियमित रूप से आटे की गोलियां खिलाएं। इस दौरान ‘ऊँ नम: शिवाय’ मंत्र का जाप करें। इस उपाय को सोमवार से शुरू करें और उसके बाद रोजाना करें। माना जाता है कि इससे बुरा वक्त दूर हो सकता है।
21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ‘ऊँ नम: शिवाय’ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर उनकी कृपा बनी रहती है। इसके अलावा शिव के वाहन नंदी यानी बैल को हरा चारा खिलाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है और परेशानियां खत्म होती हैं।
तांबे के बर्तन में काले तिल को पानी में मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ में ‘ऊँ नम: शिवाय’ का जाप करें। ऐसा माना जाता है कि इससे शनि दोष दूर होता हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पारद शिवलिंग को घर में लाकर प्रतिदिन इस शिवलिंग की पूजा करें। इससे आपकी आय में वृद्धि हो सकती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आटे से 11 शिवलिंग बनाएं। 11 बार जलाभिषेक करें। इस उपाय से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं। शिवलिंग पर शुद्ध घी का भोग लगाएं। फिर जल अर्पित करें। इससे संतान से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं।