Shravan 2022: हिंदू धर्म में महादेव की पूजा के लिए सावन का महीना सबसे अच्छा माना जाता है। इस पूरे महीने में विधि-विधान से शिव की पूजा की जाती है। सावन के महीने में सोमवार को शिव भक्त मंदिरों में जाते हैं और शिवलिंग पर दूध, जल और बेलपत्र चढ़ाते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जो भक्त सच्चे मन से सावन (Shravan) सोमवार का व्रत करता है और विधिवत भगवान भोलेनाथ की पूजा करता है। उस पर शिव शंभू सहित मां पार्वती प्रसन्न होती हैं। शिव को श्रावण मास का देवता कहा जाता है। कहा जाता है कि सावन (Shravan) के महीने में भगवान शिव पार्वती के साथ पृथ्वीपर विराजमान होते हैं, पृथ्वी के लोगों की पीड़ा-दर्द को समझते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इसलिए सावन का महीना खास होता है। इसके अलावा सपने में शिव से जुड़ी कुछ चीजें देखना बहुत शुभ माना जाता है। जानकारों के मुताबिक अगर सावन के महीने में सपने में ये चीजें दिखाई दें तो समझ लें कि उस पर भगवान शिव की कृपा होने वाली है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो चीजें…
यह भी पढ़े – Shravan 2022: 14 जुलाई से शुरू हो रहा सावन, सावन माह में राशि अनुसार करें भगवान शिव की पूजा
यह भी पढ़े – Shravan 2022: सावन के महीने में जरूर लगाएं ये पौधे, प्रसन्न होंगे भगवान शिव
त्रिशूल
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार त्रिशूल की तीन शूलों को काम, क्रोध और लोभ का कारक माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव सृष्टि में सामंजस्य बनाए रखने के लिए त्रिशूल धारण करते हैं। यदि आप सपने में सावन के महीने में त्रिशूल देखते हैं तो इसका मतलब है कि भगवान शिव की कृपा से आपके सभी विकार नष्ट होने वाले हैं।
डमरू
सावन के पावन महीने में अगर सपने में डमरू दिखाई दे तो यह बहुत शुभ माना जाता है। यह आपके जीवन में स्थिरता का संकेत है। इसका मतलब है कि आपके घर में कोई शुभ कार्य जैसे विवाह आदि हो सकता है।
नाग
मान्यता के अनुसार सावन के महीने में यदि किसी व्यक्ति को सपने में नाग देवता दिखाई दे तो यह बहुत ही शुभ होता है। सपने में नाग देवता का दिखना धन वृद्धि का संकेत माना जाता है।
नंदी
धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिव जी नंदी की सवारी करते हैं। नंदी महाराज के बिना शिव परिवार की पूजा अधूरी मानी जाती है। कहा जाता है अगर सावन के महीने में नंदी बैल सपने में दिखाई दे तो समझ लें कि भगवान शिव आप पर बहुत प्रसन्न हैं और आपके कार्य सिद्ध होने वाले हैं।