Global Statistics

All countries
683,644,472
Confirmed
Updated on March 30, 2023 12:55 pm
All countries
637,660,435
Recovered
Updated on March 30, 2023 12:55 pm
All countries
6,829,253
Deaths
Updated on March 30, 2023 12:55 pm

Global Statistics

All countries
683,644,472
Confirmed
Updated on March 30, 2023 12:55 pm
All countries
637,660,435
Recovered
Updated on March 30, 2023 12:55 pm
All countries
6,829,253
Deaths
Updated on March 30, 2023 12:55 pm
spot_img

Shravan 2022: सावन के महीने में जरूर लगाएं ये पौधे, प्रसन्न होंगे भगवान शिव

- Advertisement -

Shravan 2022: आषाढ़ पूर्णिमा के बाद सावन का महीना शुरू हो जाएगा। हिंदू धर्म में सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। इस बार यह पावन माह गुरुवार 14 जुलाई से शुरू हो रहा है। सावन को शिव का प्रिय माह माना जाता है। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि देवो के देव भगवान महादेव की पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के जीवन से सभी कष्ट दूर कर देते हैं। मान्यताओं के अनुसार सावन (Shravan) के महीने में हर सोमवार व्रत और रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। इस महीने में जो भी सोमवार का व्रत रखता है और शिवलिंग की पूजा करता है। भोले शंकर उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इसके अलावा हिंदू धर्म में यह माना जाता है कि सावन के महीने में शिव की कृपा पाने के लिए अगर घर में कुछ पौधे लगाए जाएं तो भगवान शिव जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि सावन के महीने में कौन से पौधे लगाए जा सकते हैं शिव की कृपा पाने के लिए।

Shravan Maas 2022: कब से शुरू हो रहा है श्रावण मास? जानिए इस महीने क्या नहीं

यह भी पढ़ें –  Shravan 2022: सावन के महीने में इस विधि से करें रुद्राभिषेक, शिव की कृपा से होगा धन में वृद्धि

यह भी पढ़ें –  Shravan 2022: भगवान शिव का आशीर्वाद चाहता है भूलकर भी सावन में न करें ये काम, हो सकता है भोलेनाथ

धतूरा का पौधा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धतूरा भगवान शिव को बहुत प्रिय है। कहा जाता है कि इसमें भगवान शिव का वास होता है। ऐसे में सावन के महीने में धतूरा लगाने की सलाह दी जाती है. अगर इस महीने में धतूरा लगाया जाए तो यह बहुत फलदायी होता है। इससे भगवान शिव की कृपा बनी रहती है।

शमी का पौधा

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शमी का पौधा बहुत ही शुभ माना जाता है। सावन के महीने में इस पौधे को लगाने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। साथ ही शमी का पौधा घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

बिल्व वृक्ष

भगवान भोलेनाथ की पूजा में हमेशा बिल्व पत्र यानि बेल पत्र का प्रयोग किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि बिल्व वृक्ष में देवी लक्ष्मी का वास होता है। सावन के महीने में जो व्यक्ति बेल का पौधा लगाकर उसकी पूजा करता है, उस पर भगवान शिव के साथ-साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।

चंपा का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार केला, चंपा और केतकी का पौधा लगाना बहुत फायदेमंद होता है। अगर यह पौधा घर में लगाया जाए तो आपको कई समस्याओं से राहत मिलती है। साथ ही शिव की कृपा बनी रहती है।

केले का पौधा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केले का पौधा घर की नकारात्मकता को दूर करता है। सावन के महीने में केले का पौधा लगाना बहुत अच्छा होता है। इस पौधे को घर में लगाने से भगवान विष्णु के साथ शिव जी कृपा प्राप्त होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img
spot_img

Related Articles