Surya Grahan 2022: 30 अप्रैल को साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। वैज्ञानिक दृष्टि से यह महज एक खगोलीय घटना है। लेकिन धार्मिक दृष्टि से ग्रहण का होना शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार ग्रहण काल में हमारे आस-पास की हर चीज प्रभावित होती है। ऐसे में कुछ कामों से बचना चाहिए। सूर्य ग्रहण शनि अमावस्या की देर रात 12.15 बजे से लग रहा है, जो 01 मई को प्रातः 04:07 बजे समाप्त होगा। हालांकि, यह भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं है, लेकिन इस दौरान सभी को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं गर्भवती महिलाओं को इस दौरान कुछ खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आइए आज जानते हैं कि शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किन गतिविधियों से बचना चाहिए।
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए –
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को भोजन नहीं करना चाहिए। कहते हैं ग्रहण के दुष्प्रभाव से भोजन दूषित हो जाता है इसलिए पहले से रखे हुए भोजन पर तुलसी के पत्ते या गंगाजल डाल दें।
मान्यता के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सुई, चाकू, कैंची जैसी नुकीली चीजों से दूर रहना चाहिए। कहा जाता है कि इनके इस्तेमाल से गर्भ में पल रहे बच्चे पर दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जब सूर्य ग्रहण शुरू होता है, उस समय से ग्रहण के अंत तक गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए, क्योंकि इससे गर्भ में पल रहे बच्चे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
ऐसा भी कहा जाता है कि गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण भी नहीं देखना चाहिए। इससे उनके और गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने की आशंका है।
वहीं गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान हनुमान चालीसा या दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि मां दुर्गा और हनुमान जी की कृपा से सभी संकट और नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं।
सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को अपने इष्टदेव का स्मरण करना चाहिए। इसके अलावा सूर्य ग्रहण की समाप्ति के बाद स्नान करें और फिर साफ कपड़े पहनें।
यह भी पढ़ें – Chandra Grahan 2022 Date: इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में इसका समय
यह भी पढ़ें – Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के तुरंत बाद करें ये खास काम, होंगे जबरदस्त फायदे