Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण को हिंदू धर्म में एक प्रमुख खगोलीय घटना के रूप में देखा जाता है। इस दिन विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022, शनिवार को लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) रात 12:15 बजे शुरू होगा और 1 मई को सुबह 04:07 बजे समाप्त होगा। इस दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, आइए जानते हैं-
सूर्य ग्रहण का प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण का प्रभाव किसी न किसी रूप में पूरी दुनिया पर पड़ता है। इसका प्रभाव अच्छा और बुरा दोनों हो सकता है। ग्रहण के दौरान सूर्य से निकलने वाली हानिकारक किरणें व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करती हैं। इन हानिकारक किरणों का असर सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाओं और बच्चों पर पड़ता है। इसलिए इन लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को कभी भी घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए क्योंकि इस समय निकलने वाली हानिकारक किरणें उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
ऐसी चीजों का प्रयोग न करें
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कभी भी किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से उनके शिशु के अन्दर विकृति आ सकती है। इस समय उन्हें किसी भी प्रकार की सिलाई-कढ़ाई का काम नहीं करना चाहिए। सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सब्जियां काटने, कपड़े सिलने और नुकीले या धारदार उपकरणों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। इससे बच्चे को शारीरिक दोष हो सकते हैं।
सूर्य ग्रहण के दौरान करें ये उपाय
सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए गर्भवती महिला की जीभ पर तुलसी का पत्ता रखें और हनुमान चालीसा और दुर्गा स्तुति का पाठ करें।
एक गर्भवती महिला को सूर्य ग्रहण की समाप्ति के बाद स्नान अवश्य करना चाहिए, अन्यथा उसके बच्चे को त्वचा रोग हो सकते हैं।
इस दौरान गर्भवती महिलाओं को मानसिक जाप करना चाहिए। इससे गर्भ में पल रहे शिशु के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
यह भी पढ़ें – Chandra Grahan 2022: मई में लगने जा रहा है साल का पहला चंद्रग्रहण, जानिए तारीख, समय
यह भी पढ़ें – Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के बाद अपनी राशि अनुसार करें ये दान , धन की होगी वर्षा