Surya Grahan Kab Hai 2022: सूर्य ग्रहण के दौरान, सूर्य का प्रकाश सीधे पृथ्वी पर नहीं पहुंचता है क्योंकि चंद्रमा इसके बीच में आ जाताहै। ग्रहण एक महत्वपूर्ण घटना है जो तारों की गति के कारण होती है। कभी-कभी इसे साफ आंखों से भी देखा जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण एक विशेष अवधि है जिसके दौरान किसी विशेष ग्रह का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
Surya Grahan Kab Hai 2022: साल का पहला सूर्य ग्रहण जल्द ही लगने वाला है। यह ग्रहण 30 अप्रैल शनिवार को लगेगा। सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है जिसे वैदिक ज्योतिष में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्य ग्रह को विश्व का ऊर्जा कारक और आत्मा माना जाता है। जब सूर्य पर ग्रहण लगता है तो वह पीड़ित अवस्था में हो जाता है और हर राशि पर इसका प्रभाव पड़ता है। इस साल दो सूर्य ग्रहण लगने जा रहे हैं। पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगेगा, जबकि दूसरा 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा।
कब लगेगा पहला सूर्य ग्रहण
भारतीय समय के अनुसार साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की मध्यरात्रि यानी 12:15 बजे से शुरू होकर सुबह 4:7 बजे तक रहेगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। यानी चंद्रमा सूर्य के प्रकाश के एक अंश को ही बाधित करेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं होगा।
क्या है आंशिक सूर्य ग्रहण
नासा के अनुसार सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और पृथ्वी पर छाया डालता है। इस अवस्था में यह सूर्य के प्रकाश को पूर्ण या आंशिक रूप से ढक लेता है। आंशिक ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक नहीं पाता है। इस वजह से सूर्य अर्धचंद्राकार रूप में दिखाई देता है।
कहां दिखेगा आंशिक सूर्य ग्रहण
साल का पहला सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका के अलावा अटलांटिक क्षेत्र, प्रशांत महासागर और दक्षिण अमेरिका के दक्षिण पश्चिमी हिस्सों में दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इसलिए इस ग्रहण का धार्मिक प्रभाव और सूतक भारत में मान्य नहीं होगा।
यह भी पढ़ें – Chandra Grahan 2022 Date: इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में इसका समय
यह भी पढ़ें – Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के तुरंत बाद करें ये खास काम, होंगे जबरदस्त फायदे