Global Statistics

All countries
683,873,850
Confirmed
Updated on March 31, 2023 9:01 pm
All countries
637,808,486
Recovered
Updated on March 31, 2023 9:01 pm
All countries
6,830,881
Deaths
Updated on March 31, 2023 9:01 pm

Global Statistics

All countries
683,873,850
Confirmed
Updated on March 31, 2023 9:01 pm
All countries
637,808,486
Recovered
Updated on March 31, 2023 9:01 pm
All countries
6,830,881
Deaths
Updated on March 31, 2023 9:01 pm
spot_img

Surya Grahan 2022: अप्रैल में ही लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए तारीख, समय और सावधानियां

- Advertisement -

Surya Grahan Kab Hai 2022: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) लगने वाला है। वैसे इस साल दो सूर्य ग्रहण हैं। पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को पड़ रहा है। जो आंशिक रहेगा। सूर्य ग्रहण न सिर्फ एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है बल्कि इसकी हिंदू धर्म में भी बहुत मान्यता है।

Surya Grahan 2022: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) लगने वाला है। वैसे इस साल दो सूर्य ग्रहण हैं। पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को पड़ रहा है। जो आंशिक रहेगा। सूर्य ग्रहण न केवल एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है बल्कि हिंदू धर्म में भी इसकी बहुत मान्यता है। सूर्य ग्रहण के समय सूतक काल भी आता है। कई काम इस दौरान वर्जित होते हैं।

सूर्य ग्रहण का समय

इस वर्ष का सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की रात 12.15 बजे से आरम्भ होगा व अगली सुबह 04.08 बजे तक चलेगा। हालांकि सूर्य ग्रहण आंशिक है। अतः इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण

30 अप्रैल 2022 को इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण (solar eclipse) लगने जा रहा है। इसके पश्चात अगला सूर्य ग्रहण (solar eclipse) 25 अक्टूबर को लगेगा। उस सूर्य ग्रहण का समय शाम 4.29 बजे से शाम 5.42 बजे तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत के कुछ स्थानों पर भी दिखाई देगा।

यहां दिखाई देगा (Solar eclipse) सूर्य ग्रहण

आपको बता दें कि वृष राशि में यह सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, अटलांटिक, प्रशांत महासागर, दक्षिण अमेरिका और पश्चिम दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा।

इन बातों का रखें ध्यान

आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण के दौरान मंदिरों को ढककर रखें और कोई भी शुभ कार्य करने से भी बचें। ऐसा कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, इसलिए लोगों को इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। इसके अलावा कुछ लोग इस दौरान न तो खाना बनाते हैं और न ही खाते हैं। भोजन और जल में तुलसी के पत्ते डालें। यहां तक ​​कि गर्भवती महिलाओं को भी घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं पर गलत प्रभाव पड़ता है। ग्रहण काल ​​में भगवान की पूजा करें। ग्रहण के बाद स्नान करें।

यह भी पढ़ें –  इस दिन लग रहा है वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण, इस दौरान भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो हो सकता है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img
spot_img

Related Articles