Surya Grahan Upay 2022: साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को लगने जा रहा है। इस बार सूर्य ग्रहण पर खास संयोग बन रहा है। 30 अप्रैल वैशाख कृष्ण पक्ष की अमावस्या भी है। शनिवार को रात 1 बजकर 57 मिनट तक अमावस्या रहेगी। सूर्य ग्रहण के दौरान कई ऐसे काम बताए गए हैं जो नहीं करने चाहिए। इसके साथ ही कुछ ऐसे कार्य और विशेष उपाय बताए गए हैं जो सूर्य ग्रहण के बाद करने चाहिए। ये खास उपाय आपको सूर्य ग्रहण के प्रकोप से बचाते हैं।
Surya Grahan Upay –
ग्रहण काल के बाद पवित्र नदी या जल में गंगाजल डालकर स्नान करना चाहिए। स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें और दीपक जलाएं। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
सूर्य ग्रहण के बाद कुष्ठाश्रम में अन्न, वस्त्र और धन का दान करें। जीवन की सभी परेशानियां समाप्त होने लगेंगी। ग्रहों की पीड़ा से मुक्ति मिलेगी और नौकरीपेशा जातकों के पदोन्नति तथा अनुकूल स्थानान्तरण के अवसर प्राप्त होंगे।
सूर्य ग्रहण के बाद केले के पेड़ की पूजा करें। पानी में तिल, गुड़ मिलाकर केले की जड़ की सिंचाई करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
सूर्य ग्रहण के बाद कौवे को पनीर खिलाये, कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
सूर्य ग्रहण के बाद स्नान करके गौशाला में जाकर गौ माता को चारा, गुड़ खिलाएं, व्यापार में लाभ होगा।
सूर्य ग्रहण के बाद किसी विवाहित स्त्री को वस्त्र, श्रृंगार का सामान जैसे साड़ी आदि अर्पित करें। आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
सूर्य ग्रहण के बाद किसी भी मंदिर में झाड़ू दान करें। मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
सूर्य ग्रहण के बाद स्नान कर तुलसी जी को जल चढ़ाएं और शुद्ध देशी घी का दीपक जलाएं, विवाह में आ रही रुकावटें समाप्त हो जाएंगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा।
सूर्य ग्रहण के बाद बच्चों के अनाथालय में पढ़ने-लिखने की सामग्री दान करें। आपके बच्चे 100% अंकों के साथ परीक्षा पास करेंगे।
यह भी पढ़ें – Chandra Grahan 2022: मई में लगने जा रहा है साल का पहला चंद्रग्रहण, जानिए तारीख, समय
यह भी पढ़ें – Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के बाद अपनी राशि अनुसार करें ये दान , धन की होगी वर्षा