उर्फी जावेद (Urfi Javed) हर बार कुछ अलग और नया करती नजर आती हैं। रेजर, जंजीर और कांच के बाद उर्फी जावेद रेड कलर के ग्लिटर से अपनी बॉडी को रंगे हुए नजर आ रही हैं। जरूर आपने उर्फी का हर लुक देखा होगा, आपने उनकी जमकर तारीफ की होगी। लेकिन ये लुक सबसे ग्लैमरस और अलग है।
उर्फी जावेद (Urfi Javed) हमेशा अपने लुक्स से लोगों को हैरान करती हैं। जब हम सोचते हैं कि अब उर्फी इससे आगे और क्या करेगी। वह इसे सिर्फ एक चुनौती के रूप में लेती हैं। इसके बाद आता है उर्फी का रूप जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। हाँ…हाँ…आपने ठीक समझा। इस बार भी उर्फी ने अपने गॉर्जियस लुक से लोगों को मदहोश कर दिया। चेन, जंजीर और कांच के बाद अब उर्फी ने ग्लिटर से बॉडी को कवर किया है।
उर्फी (Urfi Javed) का ये अंदाज नहीं देखा होगा
कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई उर्फी के बारे में क्या सोचता या कहता है। सच तो यह है कि आज के समय में वह फैशन आइकॉन बन चुकी हैं। इसलिए सेलेब्स भी उनका जिक्र किए बिना रह सकते हैं। इसी पॉपुलैरिटी को बरकरार रखने के लिए उर्फी हर दिन कुछ नया पहनने की कोशिश करती हैं। ताजा वीडियो में उर्फी ने रेड कलर के ग्लिटर से बॉडी को ढका हुआ है।
View this post on Instagram
लुक को पूरा करने के लिए उर्फी ने रेड कलर की स्कर्ट भी पहनी हुई है। गले में क्लासी नेकपीस, बालों बन उर्फी. यानी वीडियो में वह अपने अंदाज से लोगों को घायल करती नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘ ‘तेरी नजर का कसूर है।’ उर्फी जावेद का ये अंदाज देखकर लोग अपनी भावनाओं को जाहिर किए बिना नहीं रह पाए। कोई उन्हें फायर बता रहा है तो कोई उन्हें क्वीन कह रहा है। साफ शब्दों में कहें तो उर्फी के कातिलाना लुक ने लोगों के दिलों को मार डाला है।
कांच का मुखौटा पहना
ग्लिटर लुक से पहले उर्फी जावेद ने कांच का मास्क पहनकर दर्द-ए-डिस्को किया। जिस तरह से उर्फी ने शीशे के मास्क से अपना चेहरा ढक लिया था। उसे देखते ही ऐसा लग रहा था कि उसे सांस लेने में कितनी परेशानी हो रही होगी। लेकिन लगता है कि उर्फी को लुक से खतरों से खेलने की आदत हो गई है। इसलिए वह आए दिन एक से बढ़कर एक लुक में नजर आती रहती हैं।
उर्फी जावेद को देख कर इतना समझ आ गया है कि वह कभी भी साधारण चीजें करने में विश्वास नहीं करती हैं। लेकिन हां इतना जरूर है कि वह साधारण चीजों को दिलचस्प जरूर बना सकती हैं। जैसे किसने सोचा था कि ग्लिटर से इस तरह का लुक भी कैरी किया जा सकता है। पर उर्फी जावेद ने ये कर दिखाया।
यह भी पढ़ें – ‘हरियाणा की शकीरा’ Bigg Boss 16 में लेगी एंट्री, अब नजर आएगी ये डांसर
यह भी पढ़ें – रेखा नहीं इस बंगाली बाला पर दिल हार बैठे थे बिग बी, तो फिर कहां है अमिताभ का पहला प्यार