आज का रहस्य: हम सब बचपन से स्वर्ग और नर्क के बारे में सुनते आ रहे हैं। कहा जाता है कि अच्छे कर्म करोगे तो स्वर्ग में स्थान पाओगे, बुरे कर्म करोगे तो नरक में जाओगे। आखिर ये स्वर्ग और नर्क कहां हैं। इसके बारे में कोई नहीं जानता। लेकिन पृथ्वी एक ऐसी जगह है जिसे नर्क का द्वार कहा जाता है। आपको शायद इस बात पर यकीन न हो, लेकिन यह सच है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी सच्चाई।
तुर्कमेनिस्तान के कराकुम मरुस्थल में स्थित एक स्थान को नर्क कहते हैं। यह स्थान जहां स्थित है वहां एक बड़ा गड्ढा है जिससे लगातार आग निकल रही है। इस आग को आज तक कोई नहीं बुझा पाया है। कहा जाता है कि वर्ष 1971 में प्राकृतिक गैस की खोज के लिए यहां एक छोटा गड्ढा खोदा गया था। लेकिन जमीन का एक हिस्सा ढह गया और यहां 130 फीट चौड़ा और 60 फीट गहरा गड्ढा बन गया।
इसके बाद मिथेन गैस यहां से निकलने लगी। जिसके बाद इसे खुदाई करने वाली टीम ने जला दिया। उन्होंने इसलिए मीथेन गैस में आग लगा दी क्योंकि यह कुछ ही दिनों में जल जाएगी। जिसके बाद खुदाई करने में कोई कठिनाई नहीं होगी। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली और आग आज भी जल रही है।
इस गड्ढे से भीषण आग निकल रही है। जिसे देखकर लोग डर जाते हैं। इस गड्ढे के पास जाने की किसी की हिम्मत नहीं होती। इसी वजह से स्थानीय लोग इस गड्ढे को नर्क का द्वार कहते हैं।
इस गड्ढे को नर्क का द्वार कहने के पीछे का कारण लोगों ने बताया है। उनका कहना है कि ऐसी भीषण आग नर्क में भी निकलती होगी।
यह भी पढ़ें – आज का रहस्य: वैज्ञानिक की चेतावनी, नासा के इस कदम से पृथ्वी पर मचेगी तबाही
यह भी पढ़ें – आज का रहस्य: अंतरिक्ष में नाचता नजर आया ‘भूतों’ का झुंड! हैरत में पड़ गए वैज्ञानिक