72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की ट्रैक्टर परेड जारी है। दिल्ली पुलिस ने परमिशन देते हुए यात्रा के लिए रूट तय किए थे। हालाँकि तय मार्गो से प्रदर्शनकारियो ने इतर कई रास्तों से परेड गुजरने का प्रयास किया।
यह भी पढ़े – वर्टिकल चार्ली: राफेल ने पहली बार दिखाया आसमान में करतब
पुलिस समझाने का प्रयास कर रही है। कई स्थानों पर प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है। किसानो की पुलिस के साथ भिड़ंत हो गई। दिल्ली के नांगलोई भी ऐसा ही कुछ हुआ है। किसानों को पुलिस अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया। लेकिन जब किसान नहीं माने तो कई अधिकारी सड़क पर एक साथ बैठ गए।
यह भी पढ़े –72वा गणतंत्र दिवस 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के जामनगर की खास पगड़ी पहनी
आपको बता दे की सभी जगहों पर पुलिस के बैरिकेड्स किसानो ने तोड़ दिए है। पुलिस के बैरिकेड्स तोड़ कर निश्चित समय से पहले ही दाखिल होना शुरू कर दिया।
दिल्ली से सटे सिंघु, टिकरी और गाजीपुर सीमा पर दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स किसानो ने तोड़ दिए और राजधानी में दाखिल हो गए। ऐसा ही एक नजारा गुरुग्राम और फरीदाबाद में नजर आया है। किसानो को रोकने के लिए संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।
ट्रैक्टर परेड को ध्यान में रखते हुए हजारों सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों को राजधानी की कई सीमाओं तैनात किया गया। किसानो से दिल्ली पुलिस की अपील कानून हाथ में न ले व शांति बनाए रखें।