Global Statistics

All countries
683,539,740
Confirmed
Updated on March 29, 2023 12:48 pm
All countries
637,534,946
Recovered
Updated on March 29, 2023 12:48 pm
All countries
6,828,514
Deaths
Updated on March 29, 2023 12:48 pm

Global Statistics

All countries
683,539,740
Confirmed
Updated on March 29, 2023 12:48 pm
All countries
637,534,946
Recovered
Updated on March 29, 2023 12:48 pm
All countries
6,828,514
Deaths
Updated on March 29, 2023 12:48 pm
spot_img

Tulsi Ke Upay: तुलसी के ये उपाय आपकी सारी परेशानियां करेंगे दूर, घर में रहेगी सुख-समृद्धि

- Advertisement -

Tulsi Ke Upay: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है। तुलसी को विष्णु प्रिया के नाम से भी जाना जाता है। भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी के पत्तों का प्रयोग किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पत्तों के बिना भगवान विष्णु की पूजा अधूरी है। श्री हरि (Shri Hari) को तुलसी (Tulsi) के बिना भोग नहीं लगता। साथ ही तुलसी (Tulsi) के पौधे को लगाने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। धार्मिक कार्यों में इस्तेमाल होने के अलावा तुलसी में कई औषधीय गुण भी होते हैं। कहा जाता है कि जहां तुलसी का पौधा होता है वहां नकारात्मक ऊर्जा नहीं होती। कहा जाता है कि घर में तुलसी का पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। तुलसी की पूजा करने से घर में सुख-शांति आती है। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी की नियमित पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। किसी भी तरह की समस्या से निजात पाने के लिए तुलसी का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

Tulsi Ke Upay –

व्यापार में प्रगति

यदि आप व्यापार में हानि से परेशान हैं तो प्रत्येक शुक्रवार को स्नान करके तुलसी के पौधे पर कच्चा दूध चढ़ाएं। इसके बाद कुछ मिठाइयां चढ़ाएं और बचा हुआ प्रसाद किसी विवाहित महिला को दान करें। ऐसा माना जाता है कि धीरे-धीरे व्यापार में घाटा कम होने लगता है।

कन्या की शादी के लिए

यदि किसी कन्या के विवाह में विलम्ब हो रहा हो तो उस कन्या को प्रतिदिन तुलसी के पौधे में जल डालना चाहिए। साथ ही मनचाहे वर की मनोकामना तुलसी के सामने कहनी चाहिए। मान्यता है कि इस उपाय को करने से शीघ्र ही विवाह के योग बनते हैं।

वास्तु दोष दूर करने के लिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी सकारात्मक ऊर्जा देने का काम करती है। घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं और उसे नियमित रूप से जल दें और घी का दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और गृह- क्लेश से भी छुटकारा मिलेगा।

मनोकामना के लिए

पीतल के बर्तन में 4 से 5 तुलसी के पत्ते डालकर करीब 24 घंटे के लिए छोड़ दें। अगले दिन स्नान आदि करने के बाद इस जल को अपने घर के प्रवेश द्वार पर छिड़कें। साथ ही इसे घर के अन्य हिस्सों में भी छिड़कें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही आपकी मनोकामना भी पूरी होगी।

यह भी पढ़ें – आमलकी एकादशी 2022: 14 मार्च को भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय, खुल जाएगी किस्मत

यह भी पढ़ें – होली की कथा: भगवान शिव और कामदेव से जुड़ी है होली की पवित्र कथा, ऐसे हुई रंगों के त्यौहार को मनाने की शुरुआत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img
spot_img

Related Articles