कई लोगों ने कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन के चलते आर्थिक तंगी का सामना किया। फिल्म इंडस्ट्री पर भी कोरोना महामारी और लॉकडाउन का सीधा असर पड़ा। अब खबर है कि पिछले करीब 1.5 साल से टीवी के ‘हनुमान’ निर्भय वाधवा (Nirbhay Wadhwa) बेरोजगार थे। उन्हें आर्थिक तंगी का सामना लॉकडाउन के दौरान कोई काम नहीं होने के कारण करना पड़ रहा था।
काफी बुरे है हालात
टीवी एक्टर के हालात इतने खराब थे कि निर्भय वाधवा (Nirbhay Wadhwa) को अपनी पसंद की बाइक तक बेचनी पड़ी। निर्भय वाधवा को इससे ही उन्हें खर्च चलाना पड़ा। एक्टर ने एंटरटेनमेंट पोर्टल को अपने हालातों के बारें में खुलकर बात करते हुए इंटरव्यू के दौरान बताया कि घर पर लगभग डेढ़ साल तक बैठे रहने से चीजें बदतर हो गईं। इस तालाबंदी के कारण टीवी एक्टर की सारी बचत खत्म हो गई। कुछ काम नहीं था। बाकी कुछ पेमेंट था, वो भी नहीं मिला।
इंटरव्यू में निर्भय वाधवा (Nirbhay Wadhwa) ने कहा कि ‘मैं एडवेंचर का शौकीन हूं। इसलिए एक सुपर बाइक मेरे पास थी। लेकिन उसे मजबूरी में बेचना पड़ा। वो गृहनगर जयपुर में थी। उन्होंने बाइक को बेचने का बड़ा फैसला खर्च चलाने के लिए लिया। उन्होंने कहा की बाइक मेरे लिए बेचना आसान नहीं था। क्योंकि बाइक बहुत महंगी थी।
एक्टर ने बताया की 22 लाख रुपये में उन्होंने अपनी बाइक खरीदी थी। और इसी वजह से खरीदार ढूंढना मुश्किल हो गया था। आखिरकार एक्टर ने साढ़े नौ लाख में बाइक कंपनी को ही बेच दी। निर्भय की कई यादें इस बाइक के साथ जुड़ी हुई थीं।
निर्भय वाधवा को फिलहाल काम मिल गया है। टीवी शो ‘विध्नहर्ता गणेश’ में वो जल्द ही हनुमान जी के किरदार में नजर आने वाले हैं। एक्टर ने बताया कि उन्होंने सोनी चैनल के साथ पहले भी काम किया है। उन्होंने संकट मोचन महाबली हनुमान का अभिनय किया था। जो ढाई साल तक चला था। शो विघ्नहर्ता गणेश के प्रोडक्शन भी वही है। अब हनुमान की भूमिका के लिए उन्होंने फिर से निर्भय वाधवा को कांटेक्ट किया है।
आपको बात दे की स्टार प्लस के धार्मिक धारावाहिक महाभारत में निर्भय वाधवा ने दुशासन का किरदार निभाया था। उसके बाद हनुमान का किरदार उन्होंने संकटमोचन महाबली हनुमान में निभाया।