Global Statistics

All countries
683,688,663
Confirmed
Updated on March 30, 2023 8:57 pm
All countries
637,684,298
Recovered
Updated on March 30, 2023 8:57 pm
All countries
6,829,605
Deaths
Updated on March 30, 2023 8:57 pm

Global Statistics

All countries
683,688,663
Confirmed
Updated on March 30, 2023 8:57 pm
All countries
637,684,298
Recovered
Updated on March 30, 2023 8:57 pm
All countries
6,829,605
Deaths
Updated on March 30, 2023 8:57 pm
spot_img

नए वर्ष पर ग्रहों के दुष्प्रभाव से छुटकारा पाने के लिए करें ये आसान उपाय

- Advertisement -

Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसे कई उपाय हैं। जिनसे ग्रहों के अशुभ प्रभाव को दूर किया जा सकता है। लेकिन एक मुख्य उपाय है जो आमतौर पर प्रत्येक व्यक्ति आसानी से कर सकता है। वह उपाय है तिलक लगाना। यदि आप दिन के अनुसार तिलक का यह उपाय करते हैं। तो ग्रहों से संबंधित अशुभ फलों में भी कमी आ सकती है।

Upay: कुछ ही दिन बचे हैं जब साल 2022 दस्तक देगा। सभी की यही कामना होती है कि साल 2022 सभी के जीवन में नई रोशनी और खुशियां लेकर आए। नए साल में ग्रहों का गोचर भी हो रहा है। जिसका सभी पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में ग्रहों के दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए हम लाए हैं। उस दिन के अनुसार कुछ ऐसे उपाय (Upay) जिससे ग्रहों का अशुभ प्रभाव दूर हो जाएगा। और नए साल में सभी पर भगवान की कृपा बनी रहेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसे कई उपाय हैं। जिनसे ग्रहों के अशुभ प्रभाव को दूर किया जा सकता है। लेकिन एक प्रमुख उपाय है। जो आमतौर पर हर व्यक्ति आसानी से कर सकता है। वह उपाय (Upay) है तिलक लगाना। यदि आप दिन के अनुसार तिलक का यह उपाय करते हैं। तो ग्रहों से रिलेटेड अशुभ फलों को भी कम किया जा सकता है। हम आज आपको बता रहे हैं कि सप्ताह के किस दिन किस चीज का तिलक करना चाहिए। जिससे शुभ फल प्राप्त हो सकें। आइए जानते हैं क्या है यह उपाय-

सोमवार

सोमवार को भगवान भोलेनाथ का दिन माना जाता है। सोमवार का स्वामी चंद्रमा है। और चंद्रमा शीतलता का प्रतीक है। इसलिए मानसिक शांति और मन की चंचलता या ग्रह की चंचलता को दूर करने के लिए सोमवार के दिन सफेद चंदन, विभूति या भस्म का तिलक करना चाहिए। ऐसा करने से भोलेनाथ के साथ-साथ चंद्रमा की कृपा भी हम पर बनी रहती है।

मंगलवार

मंगलवार का स्वामी ग्रह मंगल है। और मंगल का रंग लाल होने के कारण इस दिन लाल रंग का प्रयोग करने का प्रयास करें। मंगलवार को हनुमानजी का दिन भी माना जाता है। इसलिए इस दिन लाल चंदन या चमेली के तेल में घोलकर सिंदूर का तिलक करें। यह आपके मंगल दोष का कम करता है। और आपके जीवन की परेशानियां भी दूर होती हैं।

बुधवार

बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करने का विधान है। और इस दिन का स्वामी ग्रह बुद्ध माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति की कुण्डली में बुध दोष है। तो उसे बुधवार के दिन सूखे सिंदूर का तिलक करना चाहिए। खासकर जो लोग व्यापार कर रहे हैं। इस उपाय से न सिर्फ आपकी बुद्धि का विकास होता है। बल्कि बुध के प्रभाव से ही बिज़नेस में सफलता प्राप्त होती है।

गुरूवार

गुरुवार का स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति है। और यह दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए है। यदि आपका बृहस्पति कमजोर है। तो इसके लिए आप सफेद चंदन की लकड़ी को पत्थर पर मलें और उसमें केसर मिलाकर चंदन केसर का तिलक लगाएं। ऐसा करने से न सिर्फ आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। बल्कि आपके दांपत्य जीवन में भी खुशियां आएंगी।

शुक्रवार

शुक्रवार का स्वामी ग्रह शुक्र है। और इस दिन को देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। आर्थिक समृद्धि और भौतिक सुख के लिए शुक्रवार के दिन लाल चंदन का तिलक करें। यह उपाय कारगर साबित होगा।

शनिवार

शनिवार का स्वामी ग्रह शनि देव है। अगर आप शनि दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं। तो यह उपाय काफी फायदेमंद साबित होगा। इस दिन काली हल्दी को पत्थर पर मलकर तिलक करना चाहिए। यह आपकी सभी परेशानियों का निराकरण करेगारखेगा।

रविवार

रविवार के स्वामी ग्रह सूर्यदेव हैं। जो ग्रहों के राजा भी हैं। सूर्य देव की कृपा बनाए रखने के लिए आपको लाल चंदन या रोली का तिलक करना चाहिए। ऐसा करने से समाज में मान सम्मान में वृद्धि होती है। और नौकरी में पदोन्नति के भी योग बनते हैं।

यह भी पढ़ें – शारीरिक, आर्थिक और मानसिक कष्ट से गुजर रहे हैं आप तो बुधवार के दिन जरूर करें ये उपाय

यह भी पढ़ें – वास्तु टिप्स: घर में भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, नहीं तो होती रहती है कलह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img
spot_img

Related Articles