Vaishakh Amavasya Kab Hai 2021: 11 मई मंगलवार को वैशाख अमावस्या है। इस दिन को धर्म-कर्म, स्नान-दान और पितरों के तर्पण के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन काल सर्प दोष से मुक्ति पाने के ज्योतिषीय उपाय किए जाते हैं।
Vaishakh Amavasya Kab Hai 2021: हर महीने की कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या होती है। इस अमावस्या को पितरों को मोक्ष दिलाने वाली तिथि शास्त्रों में कहा गया है। इस तिथि को कुछ विशेष उपाय करने से जीवन सफल हो जाता है। इन उपायों को करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
उपाय
इस दिन गंगा स्नान करना चाहिए। गंगा स्नान का इस दिन बहुत अधिक महत्व होता है। लेकिन इस बार लॅाकडाउन कारण यह संभव नहीं हो पाएगा। इसलिए सभी पवित्र तीर्थों का ध्यान करते हुए घर में ही स्नान करें। और यदि आपके घर में गंगा जल है। तो जल में थोड़ा गंगा जल मिलाकर स्नान करे।
इस दिन दान करने का भी बहुत अधिक महत्व है। ऐसा माना जाता है की वैशाख अमावस्या को दान करने से कई गुना फल मिलता है। इसलिए हो सके तो अपनी क्षमता के अनुसार दान जरूर करे।
इस दिन गाय की पूजा और गाय को हरा चारा खिलाने से पितर खुश होते हैं। इस दिन गाय को चारा खिलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। और इस बात का ध्यान रखे की वैशाख अमावस्या को गाय को सात्विक आहार ही खिलाएं।
इस दिन अन्न का दान करना चाहिए। इससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त व पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। अमावस्या का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस तिथि को पिंडदान, तर्पण, श्राद्ध पितरों की तृप्ति के लिए किए जाते है। इस दिन मांस मदिरा का सेवन न करे। सात्विक आहार लें। साथ ही ब्रह्मचर्य का पालन करे।
यह भी पढ़ें- Pradosh vrat 2021: जानिए वैशाख मास का पहला प्रदोष व्रत कब है, तिथि, महत्व और पूजा विधि
यह भी पढ़ें- मासिक शिवरात्रि: जानिए मासिक शिवरात्रि कब है, बन रहे हैं दो शुभ योग, शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व