Vaishakh Purnima Kab Hai 2021: इस साल 26 मई वैशाख पूर्णिमा मनाई जाएगी। भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव हर साल वैशाख पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसलिए इसे वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। वैशाख पूर्णिमा तिथि इस साल खास है क्योंकि साल का पहला चंद्र ग्रहण बुद्ध पूर्णिमा / वैशाख पूर्णिमा के दिन लग रहा है।
Vaishakh Purnima Kab Hai 2021: वैशाख पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण / Lunar eclipse on Vaishakh Purnima
26 मई वैशाख पूर्णिमा के दिन 2021 साल का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। 2021 साल का लगाने वाला यह चंद्रग्रहण उपछाया चंद्रग्रहण होगा। वृश्चिक राशि पर इस ग्रहण का सर्वाधिक प्रभाव व अनुराधा नक्षत्र में पड़ेगा। ग्रहणकाल एक अशुभ समया अवधि होती है। दोपहर 2:17 से उपछाया चंद्रग्रहण शुरू व 7:19 मिनट पर समाप्त होगा। पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका महाद्वीप चंद्र ग्रहण पूर्ण रूप में नजर आएगा। पर चंद्र ग्रहण भारत में उपछाया के रूप में नजर आएगा।
वैशाख पूर्णिमा़ व्रत विधि / Vaishakh purnima Pooja Vidhi
-
- स्नान से पूर्व व्रत का संकल्प करे।
- स्नान से पूर्व वरुण देव को प्रणाम करें।
- स्नान के पश्चात सूर्य देव को सूर्य मंत्र के साथ
- वैशाख पूर्णिमा़ व्रत विधि अर्घ्य दे।
- भगवान मधुसूदन की पूजा करे।
- दान-दक्षिणा दें।
वैशाख पूर्णिमा का ज्योतिषीय महत्व / Astrological significance of Vaishakh Poornima
प्रत्यक्ष रूप से मनुष्य के मन व शरीर पर पूर्णिमा तिथि का प्रभाव होता है। मन और द्रव्य पदार्थों का कारक चंद्रमा को माना गया है। क्योंकि चंद्रमा इस तिथि को पूर्ण रूप में होता है। इसी वजह से पूर्णिमा का सर्वाधिक व्यक्ति के मन पर होता है। इसलिए चंद्र ग्रह की पूजा का विधान पूर्णिमा को है। ताकि चंद्रमा का शुभ प्रभाव व्यक्ति के मन और शरीर पर पड़े।
यह भी पढ़ें- Vaishakh Month 2021: इस महीने करे यह चार उपाय, होगी सभी मनोकामनाएं पूरी
यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया कब है: जानिए अक्षय तृतीया के दिन सोना क्यों खरीदते हैं? अक्षय तृतीया शुभ मुहूर्त