Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर या ऑफिस का वास्तु खराब हो तो तरक्की के रास्ते में रुकावट आती है। वास्तु में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं। जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं।
Vastu Shastra: वास्तु का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। यदि हमारा घर और कार्यस्थल वास्तु के अनुसार नहीं बनता है। तो हमारे घर में दरिद्री का वास हो जाता है और जिस घर में दरिद्री का वास हो जाता है। वहां से मां लक्ष्मी चली जाती हैं। लेकिन वास्तु में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं। जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं। जानिए क्या हैं ये उपाय।
घर के मुख्य द्वार पर स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं
वास्तु के अनुसार अगर घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर से स्वस्तिक का निशान बना दिया जाए तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। यह नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश करने से रोकता है। स्वस्तिक बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह नौ अंगुल लंबी और नौ अंगुल चौड़ी हो।
मुख्य द्वार पर रखें तुलसी का पौधा
घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा रखना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से वास्तु दोषों से मुक्ति मिलती है। साथ ही आप चाहें तो घर के आसपास केले का पेड़ भी लगा सकते हैं। यह पेड़ घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है।
घर की छत पर गोल शीशा लगाएं
घर की छत पर गोल शीशा लगाने से भी वास्तु दोष दूर होते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि शीशा घर की छत पर इस तरह लगाएं कि उसमें पूरे घर का प्रतिबिंब नजर आए।
घर में प्रतिदिन करें शंख ध्वनि
सुबह-शाम शंख की ध्वनि से भी घर में वास्तु दोष समाप्त होते हैं। और आर्थिक समृद्धि आती है। घर में पैसों की कमी न हो इसके लिए लॉबी की दक्षिणी दीवार पर घर के अंदर आने वाले घोड़ों की तस्वीर लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
कुबेर देवता की मूर्ति को उत्तर दिशा में लगाएं
कुबेर की मूर्ति को घर की उत्तर दिशा में रखने से धन की वृद्धि होती है। यह भी ध्यान रखें कि यह दिशा जितनी खाली रहती है उतनी ही सुख-समृद्धि आती है।
यह भी पढ़ें – वास्तु शास्त्र: घर में उल्टे-सीधे पड़े जूते-चप्पलों का भी होता है हानिकारक असर, जूता स्टैंड इस दिशा में रखने से होगा लाभ
यह भी पढ़ें – वास्तु टिप्स: बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से होता है वास्तु दोष, खाली हो सकती है आपकी तिजोरी