Global Statistics

All countries
683,483,603
Confirmed
Updated on March 29, 2023 10:48 am
All countries
637,521,224
Recovered
Updated on March 29, 2023 10:48 am
All countries
6,828,185
Deaths
Updated on March 29, 2023 10:48 am

Global Statistics

All countries
683,483,603
Confirmed
Updated on March 29, 2023 10:48 am
All countries
637,521,224
Recovered
Updated on March 29, 2023 10:48 am
All countries
6,828,185
Deaths
Updated on March 29, 2023 10:48 am
spot_img

वास्तु शास्त्र: पति-पत्नी रखें इन छोटी-छोटी बातों का ख्याल, कई गुना बढ़ जाएगा प्यार

- Advertisement -

Vastu Shastra for Valentine’s Day: थोड़ी सी गलतफहमी रिश्ते में दरार पैदा कर देती है। लेकिन वास्तु शास्त्र में कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जिनका पालन करके पति-पत्नी के बीच आपसी प्यार को बढ़ाया जा सकता है। शादीशुदा लोगों के लिए अपने बेडरूम का खास ख्याल रखना जरूरी है। बेडरूम को साफ-सुथरा रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार बेडरूम में टीवी या कंप्यूटर जैसी चीजें नहीं रखनी चाहिए।

Vastu Shastra for Valentine’s Day: हिंदू रीति-रिवाजों में पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का माना जाता है। यह एक ऐसा रिश्ता है जो बहुत मजबूत और गहरा होता है। लेकिन साथ ही बहुत नाजुक भी होता है। पति-पत्नी की आपसी समझ ही रिश्ते को आगे बढ़ाती है और मजबूत बनाती है। लेकिन कई बार छोटी-छोटी बातों से शुरू हुई बहस इतनी बढ़ जाती है कि बात अलग होने तक पहुंच जाती है। थोड़ी सी गलतफहमी रिश्ते में दरार पैदा कर देती है। लेकिन वास्तु शास्त्र में कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जिनका पालन करने से पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम को बढ़ाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय

बेडरूम का रखें खास ख्याल

शादीशुदा लोगों के लिए अपने बेडरूम का खास ख्याल रखना जरूरी है। बेडरूम को साफ-सुथरा रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार बेडरूम में टीवी या कंप्यूटर जैसी चीजें नहीं रखनी चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे पति-पत्नी के बीच संवाद में बाधा डालते हैं। और गलतफहमियां रिश्ते में दरार पैदा कर सकती हैं। ज्यादातर मामलों में यह देखा गया है कि पति-पत्नी के बीच संवाद की कमी उनके अलगाव का कारण है।

बेडरूम की छत पर बीम नहीं होनी चाहिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपके बेडरूम की छत पर ऐसा बीम नहीं होना चाहिए। जो उस कमरे को दो हिस्सों में बांट दे। इसके अलावा वास्तु कहता है कि जिस पलंग पर पति-पत्नी सोते हैं। उसमें दो अलग-अलग गद्दों की जगह एक ही गद्दा होना चाहिए। वास्तु के अनुसार इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।

सोच समझ कर लगाएं तस्वीरें

वास्तु के अनुसार पति-पत्नी के कमरे में ऐसी तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए। जिनमें हिंसक तस्वीरें चित्रित की गई हों। इसके अलावा शयन कक्ष में नदियों, तालाबों, झरनों या तेजी से उठती लहरों की तस्वीरें भी नहीं रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार कभी भी बेडरूम के ऊपर पानी की टंकी या पानी के भंडारण की जगह नहीं बनानी चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच मतभेद बढ़ सकते हैं।

दक्षिण-पश्चिम भाग को सजाएं

विवाहित लोगों को अपने शयनकक्ष के दक्षिण-पश्चिम भाग को अच्छी तरह से सजाकर रखना चाहिए। शयन कक्ष का रंग मन को प्रसन्न करने वाला होना चाहिए।

यह भी पढ़ें – वास्तु टिप्स: वास्तु दोष भी हो सकते हैं पति-पत्नी के झगड़े का कारण, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

यह भी पढ़ें – वास्तु शास्त्र: इन वास्तु टिप्स को डेली रूटीन में जरूर करें शामिल, घर और परिवार हमेशा रहेगा खुश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img
spot_img

Related Articles