Vastu Tips for Money: अक्सर लोगों से सुना होगा कि उनके पास पैसों की कमी नहीं है। लेकिन हाथ में पैसा रुकता नहीं। पैसा आते ही खत्म भी हो जाता है।
Vastu Tips for Money: अक्सर लोगों को यह कहते सुना जाता है कि उनके पास पैसों की कमी नहीं है। लेकिन उनके हाथ में पैसा रुकता नहीं। पैसा आते ही खत्म भी हो जाता है। कई बार लोगों के खर्चे ज्यादा होते हैं। लेकिन कई बार लोग सारा पैसा फिजूलखर्ची में बर्बाद कर देते हैं। और अगर यह स्थिति आपकी भी है तो सोचने वाली बात है। कभी-कभी यह सब घर में मौजूद वास्तु दोष के कारण होता है। तो आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर में धन या तिजोरी रखते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
वास्तु अनुसार फिजूलखर्ची के कारण
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में पैसा सही दिशा या सही जगह पर नहीं रखा जाता है, तो आमदनी से ज्यादा खर्च शुरू हो जाता है। और इस बात की तरफ खास ध्यान न दिया जाए, या फिर इस समस्या को नजरअंदाज किया जाए, तो बाद में कई आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए वास्तु नियमों का पालन करें।
ये दिशा तिजोरी या पैसा रखने के लिए उत्तम
वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि घर की पूर्व और उत्तर दिशा का संबंध देवी लक्ष्मी और धन की देवी कुबेर देव से है। कहा जाता है कि इन दिशाओं में देवताओं का वास होता है। ऐसे में तिजोरी या धन को पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। वहीं उत्तर दिशा में धन या तिजोरी भी रख सकते हैं। वास्तु के इन नियमों का पालन करने से धन की वृद्धि होती है और फालतू खर्च पर भी पूर्ण विराम लग जाता है।
इस दिशा में तिजोरी होने से होती है धन हानि
वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि तिजोरी को घर की दक्षिण दिशा में रखना शुभ नहीं होता है। यदि इस दिशा में धन या तिजोरी रखी जाए तो इससे धन की हानि होती है। या फिर घर में बरकत नहीं होती.है। व्यक्ति की फिजूलखर्ची बढ़ती चली जाती है। जिससे एक समय के बाद व्यक्ति आर्थिक रूप से परेशान रहने लगता है। वहीं तिजोरी को पश्चिम दिशा में भी नहीं रखने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़ें – वास्तु शास्त्र: घर में उल्टे-सीधे पड़े जूते-चप्पलों का भी होता है हानिकारक असर, जूता स्टैंड इस दिशा में रखने से होगा लाभ
यह भी पढ़ें – वास्तु टिप्स: बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से होता है वास्तु दोष, खाली हो सकती है आपकी तिजोरी