Vastu Tips On Marriage: आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ जोड़े बेवजह झगड़ते हैं। इसका मुख्य कारण घर में मौजूद वास्तु दोष (Vastu Tips) भी हो सकता है। हम आज आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जो दांपत्य जीवन में मिठास ला सकते हैं, आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…
Vastu Tips On Marriage: वास्तु का हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान है। यदि हमारा घर या कार्यस्थल वास्तु के अनुसार नहीं बना है तो घर में बिना वजह कलह होगी। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव होता है। और यह कलह यहां तक बढ़ जाती है कि अलगाव की स्थिति भी आ जाती है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई बार पति-पत्नी के इन झगड़ों का कारण वास्तु दोष भी हो सकता है।
पति-पत्नी के झगड़े घर में नकारात्मकता लाते हैं। जो घर की सुख, शांति, समृद्धि और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है। साथ ही ऐसे घर से मां लक्ष्मी भी रूठ कर चली जाती है। वहीं वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं। जिन्हें अपनाने से दांपत्य जीवन में मधुरता आती है। और पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…
इन मंत्रों का जाप करें
वास्तु शास्त्र के अनुसार सुखी वैवाहिक जीवन के लिए मातंगी यंत्र को घर में रखना चाहिए। इस यंत्र के सामने बैठकर ‘‘ऊं ह्रीं क्लीं हूं मातंग्यै फट्स्वाहा’ मंत्र का रोजाना 108 बार जाप करना चाहिए। इससे दाम्पत्य जीवन में ग्रह दोष और परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हैं।
इस प्रकार शिव-पार्वती को प्रसन्न करें
यदि आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं तो भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति के सामने प्रतिदिन घी का दीपक जलाकर शिव चालीसा का पाठ करें। शिव चालीसा का पूर्ण भक्ति भाव से पाठ करने से पति-पत्नी के संबंध मधुर हो जाते हैं। साथ ही जीवन में तनाव भी समाप्त हो जाता है।
राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाएं
सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगानी चाहिए। वहीं घर के वास्तु दोषों को दूर करने के लिए दरवाजे पर घी में सिंदूर मिलाकर लगाएं। इससे दांपत्य जीवन में शांति बनी रहती है और पति-पत्नी के बीच रोमांस भी बढ़ता है।
शुक्रवार के दिन करें ये उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन किसी कन्या को घर में आमंत्रित करें और उसे सफेद मीठी चीज खिलाएं। आप इस उपाय को शुक्ल पक्ष से शुरू कर सकते हैं। यह उपाय आप 11, 21 या 51 दिन तक करें। इससे धीरे-धीरे आपसी रिश्ते सुधरने लगेंगे और पति-पत्नी भी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने लगेंगे।
यह भी पढ़ें – वास्तु शास्त्र: फिटकरी के उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत, वास्तु दोषों से मिलेगा छुटकारा
यह भी पढ़ें – वास्तु टिप्स: लिविंग रूम में सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स
Thanks a lot for sharing this with all folks you really realize what you’re speaking approximately! Bookmarked. Please additionally consult with my site =). We could have a hyperlink trade contract between us!