Global Statistics

All countries
683,674,976
Confirmed
Updated on March 30, 2023 6:56 pm
All countries
637,675,183
Recovered
Updated on March 30, 2023 6:56 pm
All countries
6,829,528
Deaths
Updated on March 30, 2023 6:56 pm

Global Statistics

All countries
683,674,976
Confirmed
Updated on March 30, 2023 6:56 pm
All countries
637,675,183
Recovered
Updated on March 30, 2023 6:56 pm
All countries
6,829,528
Deaths
Updated on March 30, 2023 6:56 pm
spot_img

वास्तु टिप्स: आजमाए फिटकरी से जुड़े ये 7 उपाय, सेहत के साथ होगा धन लाभ

- Advertisement -

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में हमारे रोजमर्रा से जुड़ी कई ऐसी चीजें हैं। जिनके इस्तेमाल से आप वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं। आज हम आपको फिटकरी से जुड़े कुछ वास्तु उपाय बताने जा रहे हैं।

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में हमारे रोजमर्रा से जुड़ी कई ऐसी चीजें हैं। जिनके इस्तेमाल से आप वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। और धन और लाभ के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। इसी तरह आज हम आपको फिटकरी से जुड़े कुछ वास्तु उपाय बताने जा रहे हैं। जिनके इस्तेमाल से आप अपनी सेहत और आमदनी दोनों को बेहतर बना सकते हैं। फिटकरी में औषधीय और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। आप इसके इस्तेमाल से अपनी सेहत का ख्याल रख सकते है। इसके इन गुणों के बारे में ज्यादातर लोग जानते हैं। आइए जानते हैं फिटकरी कैसे वास्तु दोषों को दूर करने में मददगार हो सकती है।

फिटकरी व उससे जुड़े वास्तु उपाय

1. अगर आपके निवास स्थान या फिर काम करने वाली जगह पर वास्तु दोष है। और उसकी वजह से परिवार और काम में समस्याएं रहती हैं। तो इसके लिए आप एक 50 ग्राम फिटकरी कटोरी में ले लें। और सबकी नजरों से बचाकर उसे एक कोने में रख दें। कुछ वक्त बाद उसे बदलते रहें। ऐसा करने से वास्तु दोष व नेगेटिविटी दूर होगी।

2. आपकी आमदनी पर असर पड़ रहा है। आमदनी घट रही है। कर्ज का बोझ बढ़ गया है। तो इस स्थिति से निपटने के लिए घर में पानी में फिटकरी मिलाकर पोछा लगाए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है।

3. व्यापार या नौकरी में कोई प्रगति नहीं हो रही है। सारे प्रयास विफल हो रहे हैं। यदि हानि की स्थिति बनी रहती है तो फिटकरी को काले कपड़े में बांधकर मुख्य द्वार पर लटका दें। ऐसा करने से नकारात्मकता दूर होगी। और लाभ मिलेगा।

4. परिवार के सदस्यों में नकारात्मकता रहती है। अगर किसी बात को लेकर भय है तो उससे बचने के लिए खिड़की पर एक कांच के कटोरे में फिटकरी रख दें। इसे समय-समय पर बदलते रहें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आएगी। डर दूर हो जाएगा।

5. कहा जाता है कि फिटकरी के पानी से स्नान करने से धन लाभ होता है। हालांकि ऐसा करने से स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है। अगर त्वचा में कोई इंफेक्शन हो जाए तो वह ठीक हो जाता है।

6. ज्योतिषीय उपायों में बताया गया है कि अगर बच्चों को रात में डरावने सपने आते हैं। तो मंगलवार या रविवार के दिन फिटकरी उनके तकिए के नीचे रखें।

7. ज्योतिषीय उपायों में बताया गया है कि फिटकरी पर सिंदूर लगाकर पान के पत्ते में लपेटकर रक्षा सूत्र से बांध दें। फिर बुधवार की शाम उसे पीपल के पेड़ के नीचे किसी वस्तु से दबा दें। ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।

यह भी पढ़ें – वास्तु टिप्स: इस दिशा में रखें हरे रंग की वस्तुएं, खुलेंगे जांएंगे तरक्की के द्वार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img
spot_img

Related Articles