Global Statistics

All countries
683,873,850
Confirmed
Updated on March 31, 2023 9:01 pm
All countries
637,808,486
Recovered
Updated on March 31, 2023 9:01 pm
All countries
6,830,881
Deaths
Updated on March 31, 2023 9:01 pm

Global Statistics

All countries
683,873,850
Confirmed
Updated on March 31, 2023 9:01 pm
All countries
637,808,486
Recovered
Updated on March 31, 2023 9:01 pm
All countries
6,830,881
Deaths
Updated on March 31, 2023 9:01 pm
spot_img

विदुर नीति: सुखी जीवन जीने के लिए हमेशा याद रखे ये 4 बाते, जानिए क्या कहती हैं विदुर नीति

- Advertisement -

Vidur Niti: महात्मा विदुर के अनुसार हमेशा मीठा बोलना चाहिए। क्योंकि मीठा बोलने वाले को हर जगह सम्मान मिलता है।

Vidur Niti: महात्मा विदुर अपनी तेज बुद्धि और दूरदर्शिता के लिए बहुत प्रसिद्ध थे। महान बुद्धिजीवियों में से एकमहात्मा विदुर हस्तिनापुर के महामंत्री थे। धृतराष्ट्र और पांडु की तरह, वह ऋषि वेदव्यास के पुत्र थे। लेकिन उनका जन्म एक दासी के गर्भ से हुआ था। इस कारण वह सभी गुणों से युक्त होते हुए भी राजा नहीं बन सके। महाभारत युद्ध से पहले महात्मा विदुर और धृतराष्ट्र के बीच जो कुछ भी हुआ। उसे विदुर नीति के नाम से जाना जाता है। महात्मा विदुर जी ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसे सुझाव दिए हैं जो आज के समय में भी प्रासंगिक माने जाते हैं।

महात्मा विदुर ने अपनी नैतिकता में सुखी जीवन जीने के लिए चार बातों का हमेशा ध्यान रखना सबसे जरूरी बताया है। जानिए क्या हैं वो चार बाते –

हमेशा दोस्तों की मदद करें

महात्मा विदुर के अनुसार, दोस्तों की मदद करना आपके जीवन को खुशहाल बनाता है। विदुर जी का मानना ​​है कि हमेशा अपने दोस्तों के साथ घुलना-मिलना चाहिए। क्योंकि दोस्ती का रिश्ता बिना स्वार्थ के किया जाता है। इसलिए आपको अपने दोस्तों की हर मुश्किल में मदद करनी चाहिए। क्योंकि यही दोस्ती का धर्म है।

हमेशा मीठा बोलें

महात्मा विदुर के अनुसार हमेशा मीठा बोलना चाहिए। क्योंकि मीठा बोलने वाले को हर जगह सम्मान मिलता है। ऐसे लोगों को समाज में काफी मान और सम्मान भी मिलता है।

सादा खाना

महात्मा विदुर कहते हैं कि हमेशा ऐसा खाना खाना चाहिए, जो आसानी से पच जाए। क्योंकि जो खाना आसानी से पचता नहीं है। उससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए गरिष्ठ की जगह हमेशा सादा और सरलखाना ही खाना चाहिए।

मर्यादित आचरण

विदुर जी बताते हैं कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए व्यक्ति का अपनी सीमा में रहना बहुत जरूरी है। हालांकि, सफलता प्राप्त करने के बाद भी व्यक्ति को अपनी मर्यादा नहीं त्यागनी चाहिए। क्योंकि सफलता पर टिके रहने के लिए मर्यादा बहुत जरूरी है। इसलिए सफलता पाने के बाद भी अमार्यादित मार्ग पर नहीं चलना चाहिए।

यह भी पढ़ें – विदुर नीति: इन लोगों को बिना देर किए बता दे उनकी गलती, मिलेगा मान-सम्मान

यह भी पढ़ें – विदुर नीति: इन कार्यो को करने से मनुष्य की आयु हो जाती है कम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img
spot_img

Related Articles