Vidur Niti: महाभारत जीवन जीने की कला का एक ग्रंथ है। इसमें कई तरह का ज्ञान हैं। अलग-अलग पात्रों ने अपने-अपने तरीके से परिस्थितियों का सामना करना की सीख दी है। इन्हीं पात्रों में से एक थे विदुर। उन्होंने अपने ज्ञान से कई लोगों को रास्ता भी दिखाया है। उनका यही ज्ञान विदुर नीति के रूप में संग्रहित किया गया है।
Vidur Niti: जब पांडवों को दुर्योधन और शकुनि ने जुए में हरा दिया और उन्हें इंद्रप्रस्थ आदि छोड़ना पड़ा। तब विदुर ने वनवास में जा रहे पांडवों को समझाया कि किस तरह के लोग अपने कामों में सफल होते हैं। विदुर ने उनसे कहा कि जो लोग दृढ़ संकल्प के साथ काम शुरू करते हैं। फिर उसे किसी भी कारण से नहीं रोकते। समय का पूरा उपयोग करते हैं। और हमेशा अपने मन पर नियंत्रण रखते हैं। केवल इन चार गुणों वाले लोग ही हमेशा सफल होते हैं। .
पहले निर्णय लें फिर काम शुरू करें
किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी तरह से सोच-विचार कर लेना बहुत जरूरी है। बिना दिमाग या बिना सोचे समझे शुरू किया गया काम कभी भी पूरा नहीं हो सकता। विद्वान विदुर के अनुसार किसी भी काम में महारत हासिल करने के लिए उसे शुरू करने से पहले उसकी पूरी तैयारी कर लें। और उसे सफल बनाने का फैसला करें। ऐसा करने से आपको उस काम में सफलता मिलने से कोई नहीं रोक सकता।
किसी भी कारण से काम न रोकें
बहुत से लोग जोश और उत्साह के साथ काम शुरू करते हैं। लेकिन कुछ समय बाद उस काम से उनकी दिलचस्पी कम होने लगती है। और वे काम को बीच में ही छोड़ देते हैं। यह किसी भी कार्य की सफलता में सबसे बड़ी बाधा होती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि कारण चाहे जो भी हो, अपने दृढ़ संकल्प पर अडिग रहें और कार्य को पूरा किए बिना हार न मानें।
समय की कीमत समझे
किसी भी व्यक्ति को सफल या असफल बनाने में समय सबसे बड़ा कारक होता है। जो व्यक्ति समय की कीमत को समझता है। वह कोई भी काम बड़ी आसानी से कर सकता है। समय बर्बाद करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी भी ऊंचाई या सफलता प्राप्त नहीं कर सकता है। किसी अन्य गतिविधि में समय बर्बाद न करें।
मन को काबू में रखें
मन को वश में रखना मनुष्य के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। सबका मन बहुत चंचल होता है। एक स्थान या एक कार्य में टिक नहीं पाता। जो व्यक्ति अपने मन और अपनी इच्छाओं को नियंत्रित करने में सक्षम नहीं है। वह किसी भी कार्य में सफल नहीं हो सकता है। जीवन में सफलता पाने के लिए अपनी अनावश्यक इच्छाओं को नियंत्रण में रखते हुए अपने काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित होना बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़ें – विदुर नीति: करनी है पैसों की बचत तो जान ले धन से जुड़ी ये विदुर नीति की ये बाते
यह भी पढ़ें – विदुर नीति: सुखी जीवन जीने के लिए हमेशा याद रखे ये 4 बाते, जानिए क्या कहती हैं विदुर नीति