Vidur Niti: महात्मा विदुर का कहना है कि धन की देवी लक्ष्मी उसी पर कृपा करती है। जो अपना जीवन कुछ नियमों के साथ जीते हैं।
Vidur Niti: महाभारत के युद्ध में विदुर ने पांडवों को ऐसा रास्ता दिखाया। जिससे युद्ध में उनकी जीत हुई। विदुर ने शासन और प्रशासन की नीतियों के अलावा धन के संबंध में कई बातों का ज्ञान भी दिया है। महात्मा विदुर ने कहा कि धन की देवी लक्ष्मी उन लोगों पर कृपा करती है जो अपना जीवन कुछ नियमों के साथ जीते हैं। विदुर ने अमीर बनने के लिए कुछ खास बातों का जिक्र किया है। जानिए विदुर जी की कौन सी 4 नीतियां आर्थिक प्रगति के लिए खास हैं।
सोच समझ कर पैसा खर्च करे
महर्षि विदुर कहते हैं कि धन अर्जित करने और बनाए रखने के लिए मानसिक और शारीरिक संयम बहुत आवश्यक है। धन खर्च करते समय विवेक का प्रयोग बहुत जरूरी है। बिना विवेक के पैसा खर्च करना इंसान को गरीब बना देता है। इसलिए अपनी क्षमता और जरूरत के हिसाब से पैसा खर्च करना चाहिए।
पैसे का सदुपयोग करें
विदुर नीति के अनुसार धन का उचित अनुपात में व्यय करना चाहिए। कमाया हुआ पैसा बाद में समय आने पर काम आता है। साथ ही बचे हुए पैसे का ही उपयोग आपदा के समय किया जाता है। विदुर के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को धन संचय करना चाहिए।
परिवार में प्रेम-व्यवहार बनाए रखें
विदुर के अनुसार कोई भी व्यक्ति केवल धन संचय करने से ही धनवान नहीं बनता है। परिवार के सदस्यों के साथ आपसी प्रेम-व्यवहार बनाए रखने से भी धन टिकता है। विदुर कहते हैं कि धन टिकने के लिए वास्तु के अनुसार घर बनाना चाहिए।
आलस्य छोड़े
विदुर के अनुसार आलस्य को छोड़कर हमेशा अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। आलस्य का त्याग कर कार्य करने से मन प्रसन्न रहता है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। इसलिए व्यक्ति को आलस्य छोड़कर खुले दिमाग से काम करना चाहिए।
यह भी पढ़ें – चाणक्य नीति: दुनिया में इन चार चीजों से बढ़कर कुछ नहीं, मां का स्थान है सबसे ऊपर
यह भी पढ़ें – गरुड़ पुराण: इन लोगों को जीवन में कभी नहीं भोगना पड़ता हैं कष्ट, मां लक्ष्मी की सदैव बनी रहती है कृपा