Vidur Niti: महात्मा विदुर महाराज धृष्टराज और पांडु की तरह ही ऋषि वेद व्यास के पुत्र थे। लेकिन दासी के गर्भ से जन्म लेने के कारण वे राजा नहीं बन सके। विदुर जी बहुत ही ज्ञानी और दूरदर्शी थे। उनका स्वभाव बहुत ही सरल था। यही कारण था कि वह भगवान कृष्ण को भी प्रिय थे। हस्तिनापुर को सही रास्ता दिखाने में उनकी अहम भूमिका थी। विदुर जी की नीतियां आज के समय में भी बहुत सटीक हैं। महात्मा विदुर ने बताया है कि सफल होने के लिए मनुष्य में चार गुणों का होना आवश्यक है।
मधुर और कोमल स्वभाव
विदुर नीति (Vidur Niti) का कहना है कि मनुष्य का स्वभाव उसकी सफलता में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मानव स्वभाव का सरल और मधुर होना बहुत जरूरी है। सरल और मधुर स्वभाव के लोग दूसरों को बहुत जल्दी प्रभावित करते हैं। इसलिए ये लोग अपने जीवन में आगे बढ़ते हैं और सफलता प्राप्त करते हैं। जिन लोगों का व्यवहार कर्कश और अहं से भरा होता है। उनके रास्ते में कई बाधाएं आती हैं। ऐसे लोगों का सहयोग कोई नहीं करना चाहता और जीवन में सफल होने के लिए लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है।
हमेशा कड़ी मेहनत करें
महात्मा विदुर की नीति कहती है कि सफलता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति का परिश्रमी होना बहुत आवश्यक है। भाग्य के भरोसे सफलता नहीं मिल सकती। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत करने से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए।
हमेशा लक्ष्य पर नजर रखें
विदुर नीति का कहना है कि अगर जीवन में सफलता पानी है तो अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहना बहुत जरूरी है। लक्ष्य को ध्यान में रखकर ही सही दिशा में मेहनत करने से ही कोई आगे बढ़ सकता है। लक्ष्य को ध्यान में रखकर योजना बनाते हुए कड़ी मेहनत करके ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। जो लोग अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं। उन्हें सफलता नहीं मिल पाती है।
दूसरों के उपकार रखें याद
विदुर नीति का कहना है कि किसी का उपकार कभी नहीं भूलना चाहिए। विपत्ति में अगर किसी ने आपका साथ दिया है तो उसे हमेशा याद रखना चाहिए। ऐसे ही लोग अपने जीवन में आगे बढ़ते हैं। जो लोग सफलता प्राप्त करने के बाद भी अहंकार नहीं लाते, वे आगे बढ़ते रहते हैं।
यह भी पढ़ें – चाणक्य नीति: ऐसे गुण वाले व्यक्ति की दुश्मन भी करते हैं तारीफ, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति
यह भी पढ़ें – विदुर नीति: इन 4 बातों का अगर नहीं करते पालन, तो घर में आएगी आर्थिक तंगी
But wanna comment on few general things, The website pattern is perfect, the written content is very excellent : D.
I’d constantly want to be update on new blog posts on this site, saved to fav! .
Hi, i think that i saw you visited my site thus i came to “return the favor”.I am attempting to find things to improve my web site!I suppose its ok to use some of your ideas!!
Appreciate it for this post, I am a big big fan of this site would like to go on updated.