Vinayaka Chaturthi 2022: हर माह दो चतुर्थी मनाई जाती है। एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी और विनायक चतुर्थी (Vinayaka Chaturthi) कहा जाता है। फाल्गुन मास की विनायक चतुर्थी (Vinayaka Chaturthi) 06 मार्च रविवार को है। भगवान गणेश चतुर्थी तिथि के अधिष्ठाता देवता माने जाते हैं और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन भगवान गणेश का अवतरण हुआ था। इसलिए चतुर्थी भगवान गणेश को बहुत प्रिय रही है। विघ्नों का नाश करने वाले भगवान गणेश सभी कष्टों को दूर करते हैं। इनकी पूजा और व्रत करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। सभी देवताओं में गणेश जी का स्थान सर्वोपरि है। गणेश जी को सभी संकटों का हरण करने वाला और विघ्नों का नाश करने वाला माना जाता है। जो लोग नियमित रूप से भगवान गणेश की पूजा करते हैं, उनके घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
इस विनायक चतुर्थी (Vinayaka Chaturthi) पर आप कुछ ज्योतिषीय उपायों से गणेश जी (Ganesh) को प्रसन्न कर सकते हैं और आपको धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय-
भगवान गणेश को सिंदूर बहुत प्रिय है। विनायक चतुर्थी के दिन पूजा के समय गणेश जी को लाल रंग के सिंदूर का तिलक लगाएं और स्वयं भी तिलक करें।
धन और वैभव की इच्छा हो तो विनायक चतुर्थी के दिन पूजा के समय भगवान गणेश को शमी के पत्ते चढ़ाएं। भगवान गणेश को दूर्वा के अलावा शमी भी प्रिय है।
यदि आप घर की उन्नति चाहते हैं तो घर में चूहे पर सवार गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें और पूरे विधि-विधान से उसकी पूजा करें। आपका मनोरथ अवश्य पूरा होगा।
विनायक चतुर्थी के दिन पूजा करते समय दूर्वा की 5 या 21 गांठ भगवान गणेश को अर्पित करें। दूर्वा चढ़ाते समय “इदं दुर्वादलं ऊं गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने से गणपति प्रसन्न होंगे और आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
विनायक चतुर्थी पर गणेश जी को मोदक या लड्डू का भोग लगाएं। अगर आप इस दिन ऐसा करते हैं तो आपकी जो मनोकामना अभी तक पूरी नहीं हुई है वह जल्द ही पूरी होगी।
यह भी पढ़ें – चैत्र नवरात्रि 2022: कब से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, जानिए तिथि, पूजा विधि और मुहूर्त
यह भी पढ़ें – होलाष्टक 2022: 10 से 17 मार्च तक होलाष्टक, जाने इस दौरान क्यों नहीं करते शुभ कार्य?
यह भी पढ़ें – लड्डू होली 2022: बरसाना में इस दिन मनाई जाएगी लड्डू होली, जानिए कैसे शुरू हुई यह परंपरा