Global Statistics

All countries
683,101,061
Confirmed
Updated on March 24, 2023 6:20 pm
All countries
637,055,047
Recovered
Updated on March 24, 2023 6:20 pm
All countries
6,824,600
Deaths
Updated on March 24, 2023 6:20 pm

Global Statistics

All countries
683,101,061
Confirmed
Updated on March 24, 2023 6:20 pm
All countries
637,055,047
Recovered
Updated on March 24, 2023 6:20 pm
All countries
6,824,600
Deaths
Updated on March 24, 2023 6:20 pm
spot_img

Vivah Panchami 2022: कब है विवाह पंचमी, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

- Advertisement -

Vivah Panchami Kab Hai 2022: मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को विवाह पंचमी मनाई जाती है। इस दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह करना शुभ होता है।

Vivah Panchami Kab Hai 2022: विवाह पंचमी का विशेष धार्मिक महत्व है। पौराणिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह हुआ था। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, विवाह पंचमी हर साल मार्गशीर्ष (माघ) के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। वर्ष 2022 में विवाह पंचमी सोमवार, 28 नवंबर को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान राम और सीता माता का विवाह करवाना बहुत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं इस साल विवाह पंचमी कब है और इसका शुभ मुहूर्त और पूजा विधि क्या है।

विवाह पंचमी 2022 तिथि और शुभ मुहूर्त

विवाह पंचमी तिथि – 28 नवंबर, सोमवार
पंचमी तिथि की शुरुआत – 27 नवंबर को शाम 4:25 बजे
पंचमी तिथि समाप्त – 28 नवंबर दोपहर 1:35 बजे

विवाह पंचमी 2022 पूजा विधि

विवाह पंचमी के दिन सुबह उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर श्रीराम विवाह का संकल्प लें। स्नान के बाद शुभ मुहूर्त में श्रीराम और माता सीता का विवाह करें। इससे पहले श्रीराम और माता सीता की मूर्ति को पूजा स्थल पर स्थापित कर दें। इसके बाद भगवान राम को पीले वस्त्र और माता सीता को लाल वस्त्र अर्पित करें। इसके बाद बालकांड में विवाह प्रसंग का पाठ करें। साथ ही इस मंत्र ओम् जानकीवल्लभाय नमः का 108 बार जाप करें। इसके बाद माता सीता और श्री राम का गठबंधन करें। इसके बाद उनकी आरती करें। पूजन के पश्चात गांठ लगे वस्त्र को अपने पास सुरक्षित रख लें।

यह भी पढ़ें – Amla Navami 2022: कब है आंवला नवमी, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

यह भी पढ़ें – Chandra Grahan 2022: कब लगने जा रहा है साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानिए तारीख, समय, सूतक काल और प्रभाव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img
spot_img

Related Articles