स्वस्थ रहने के उपाय: हम सभी हमेशा खुश रहना चाहते हैं। लेकिन क्या हम ऐसा कर सकते हैं? शायद नहीं। काम के दबाव, सामाजिक और कई अन्य कारणों से लोगों में तनाव-चिंता जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। गंभीर परिस्थितियों में लोग डिप्रेशन का शिकार भी हो जाते हैं। ये सभी स्थितियां आपकी खुशी में बड़ी बाधा बन सकती हैं। मनोवैज्ञानिक रूप से कहें तो सेरोटोनिन की कमी मूड स्विंग्स और खुशी की अनुभूति में कमी का मुख्य कारण माना जाता है।
स्वस्थ रहने के उपाय: स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सेरोटोनिन एक रासायनिक संदेशवाहक है। जिसके बारे में माना जाता है कि यह मूड स्टेबलाइजर के रूप में कार्य करता है। नींद के पैटर्न को बेहतर रखने के साथ-साथ यह आपके मूड को बूस्ट करने में भी मददगार माना जाता है। शोध से पता चलता है कि सेरोटोनिन का स्तर मूड और व्यवहार पर प्रभाव डाल सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ अक्सर ऐसी चीजों के अधिक सेवन की सलाह देते हैं। जो आसानी से सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं। अगर आप भी अक्सर खराब मूड या खुशी की कमी की शिकायत करते हैं। तो आपको इस पर जरूर ध्यान देना चाहिए। आइए आगे की जानते हैं कि सेरोटोनिन का स्तर बढ़ाकर और मूड को सही रखने के लिए किन चीजों का सेवन किया जा सकता है?
नट और बीज का सेवन
अगर आपको भी अक्सर मूड से जुड़ी समस्या रहती है। तो नट्स और बीजों का सेवन विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है। यह सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाने और आपको खुश रखने में मदद करता है। अध्ययनों से पता चलता है कि दिन में एक मुट्ठी नट्स खाने से कैंसर, हृदय रोग और सांस की समस्याओं से भी आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। नट और बीज फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट के भी अच्छे स्रोत हैं।
पालक व हरी पत्तेदार सब्जियां
गहरे हरे रंग की पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक आदि का सेवन भी मूड को सही रखने के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर में सेरोटोनिन के उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण अमीनो एसिड ट्रिप्टोफैन का भी एक अच्छा स्रोत माना जाता है। पालक भी आयरन का अच्छा स्रोत है। आयरन शरीर में स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। आहार में आयरन की कमी से एनीमिया, ऊर्जा की कमी या सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
डार्क चॉकलेट खाने के फायदे
मूड संबंधी विकारों से पीड़ित लोगों के लिए भी डार्क चॉकलेट खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। डार्क चॉकलेट और कोको में ट्रिप्टोफैन नामक एक एमिनो एसिड होता है। जिसका उपयोग आपका मस्तिष्क न्यूरोट्रांसमीटर सेरोटोनिन का उत्पादन करने के लिए करता है। मूड को सही रखने और खुशी का अहसास कराने के लिए भी कोको का सेवन मददगार हो सकता है।
अस्वीकरण: भाग्यमत के स्वास्थ्य और फिटनेस श्रेणी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टरों, विशेषज्ञों और शैक्षणिक संस्थानों आधार पर तैयार किए गए हैं। लेख में उल्लिखित तथ्यों और सूचनाओं को भाग्यमत के पेशेवर पत्रकारों द्वारा सत्यापित किया गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी निर्देशों का पालन किया गया है। पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए संबंधित लेख तैयार किया गया है। भाग्यमत लेख में दी गई जानकारी और जानकारी के लिए दावा या जिम्मेदारी नहीं लेता है। उपरोक्त लेख में वर्णित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने चिकित्सक (डॉक्टर) से परामर्श जरूर करें।